Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ललितपुर में भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस:जिलाध्यक्ष बोले- जब गांव विकसित होंगे तो शहर अपने आप विकसित होंगे

    4 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यों के लिए समर्पण किया। कार्यक्रम में झांसी शहर के निवर्तमान जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह परिहार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला ने संचालन किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य में 'डबल इंजन' की सरकार बनने के बाद से भाजपा पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दीनदयाल जी गांवों से शहरों की ओर विकास ले जाने के पक्षधर थे। उनका मानना था कि जब गांव विकसित होंगे तो शहर अपने आप विकसित होंगे। रावत ने आगे कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय उच्च शिक्षित होने के साथ-साथ एक चिंतक और साहित्यकार भी थे। उन्होंने हमें एकात्म मानववाद और अंत्योदय का सिद्धांत दिया। उनका जीवन बहुत कठिन था, उन्होंने बचपन में ही अपने परिजनों को खो दिया और विकट परिस्थितियों में शिक्षा प्राप्त की। उच्चतम शिक्षा के बावजूद, उन्होंने सरकारी नौकरी के बजाय समाज सेवा को चुना और संघ कार्य में लग गए। मुख्य अतिथि झांसी महानगर के निवर्तमान अध्यक्ष हेमंत परिहार ने कहा कि आज हमारी पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रही है। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत और अंत्योदय की धारणा हमारी प्रेरणा स्रोत है। इसके अनुसार, हमारा प्रयास समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी ले जाने का है। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, कार्यक्रम जिला संयोजक बब्बू राजा बुंदेला, सहसंयोजक रामेश्वर प्रसाद सड़ैया, एसआईआर प्रमुख हरीराम निरंजन, पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार जैन, जिला महामंत्री महेश श्रीवास्तव भैया और बंशीधर श्रीवास सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ विवि में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि कार्यक्रम:स्टूडेंट्स ने किताबें दान की, कुलपति रहे मौजूद
    Next Article
    बसपा ने पूर्व मंडल प्रभारी यशपाल सिंह को निष्कासित किया:पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एक्शन, निष्कासन पत्र जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment