Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:आईकार्ड मांगते ही भागने लगे, लोगों ने पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्यारे लाल जाटव के प्रतिष्ठान पर फर्जी खाद्य अधिकारियों ने छापा मारा। आईकार्ड मांगने पर उनकी पोल खुल गई, जिसके बाद लोगों ने उन्हें पकड़कर जमकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना आज दोपहर करीब 3 बजे यमुनापुरम स्थित प्यारे लाल जाटव के डिपार्टमेंटल स्टोर पर हुई। दो व्यक्ति एक गाड़ी से आए और खुद को खाद्य विभाग का अधिकारी बताते हुए स्टोर की जांच शुरू कर दी। उनकी बातचीत और व्यवहार से पूर्व जिलाध्यक्ष प्यारे लाल जाटव को शक हुआ। उन्होंने दोनों से उनके पहचान पत्र (आईकार्ड) दिखाने को कहा। आईकार्ड मांगते ही दोनों फर्जी अधिकारी घबरा गए और वहां से भागने का प्रयास करने लगे। भागने की कोशिश करते देख, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों फर्जी अधिकारियों को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया पुलिस ने दो हत्यारोपी किए गिरफ्तार:बेल्चा से पीटकर की थी ट्रक चालक की हत्या
    Next Article
    डॉक्टर की पत्नी फोटोग्राफर संग भागी:बांदा में पति बोला- 25 लाख के जेवर-नगद भी ले गई, 30 दिन पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment