Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉक्टर की पत्नी फोटोग्राफर संग भागी:बांदा में पति बोला- 25 लाख के जेवर-नगद भी ले गई, 30 दिन पहले हुई थी शादी

    5 hours ago

    1

    0

    बांदा में शादी के सिर्फ 30 दिन बाद वेटरनरी डॉक्टर (पशु चिकित्सक) की पत्नी फोटोग्राफर के साथ भाग गई। ससुराल से करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नगद भी ले गई। घटना 22 मार्च की रात की है। लोकलाज के डर से डॉक्टर ने 3 दिन बाद पत्नी, ब्वॉयफ्रेंड और 3 अज्ञात के खिलाफ FIR कराई है। पुलिस लड़की के घर वालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि एक महीने पहले ही शादी हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था। 23 मार्च की सुबह जब हम सोकर उठे, तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पूरा मकान छान मारा, पर कहीं नहीं मिली। घर की तलाशी ली तो करीब 25 लाख रुपए के गहने और नगद गायब थे। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था। मोहल्ले के लोगों ने बताया- देर रात मकान के बाहर उन्होंने एक कार से 3 युवकों के साथ पत्नी को जाते हुए देखा था। घटना 22 मार्च की देर रात कालिंजर थाना क्षेत्र की है। 19 फरवरी को शादी हुई थी। दुल्हन ने आईटीआई कर रखा है। अब पढ़िए पूरा मामला… मोहनपुर गांव निवासी दाता राम पटेल के बेटे प्रांशु की शादी 19 फरवरी को घर से 16 Km दूर नरैनी थाना क्षेत्र के भवई गांव निवासी शिवनारायण पटेल की बेटी नीलम से हुई थी। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। प्रांशु ने बताया- 23 मार्च की सुबह वह सोकर उठे तो पत्नी कमरे में नहीं थी। पूरे घर में ढूंढा, पर कहीं पता नहीं चला। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। उन्होंने बताया कि 22 मार्च की रात एक से डेढ़ बजे के बीच उन्होंने मेरी पत्नी को 3 युवकों के साथ कार से जाते देखा था। मैंने मायके में फोन किया तो नीलम वहां पर भी नहीं थी। काफी दबाव देने पर मायके वालों ने बताया- पिछले करीब दो साल से नीलम का एक फोटोग्राफर लड़के से अफेयर चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर नीलम का परिवार इसके लिए राजी नहीं हुआ। शादी के समय नीलम के अफेयर की बात उसके परिवार वालों ने छिपाई थी। फैमिली फंक्शन के बहाने ब्वॉयफ्रेंड को रेकी के लिए बुलाया था प्रांशु ने बताया- नीलम पहले से ही भागने की फिराक में थी। शादी के बाद घर के एक फैमिली फंक्शन में नीलम ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को फोटोग्राफी के बहाने बुलाया था, ताकि वह मकान की रेकी कर सके। प्रांशु के ससुर लेखपाल प्रांशु के पिता दाता राम पटेल ठेकेदार हैं। लड़की के पिता शिव नारायण लेखपाल हैं। प्रांशु वेटरनरी डॉक्टर है। जबकि नीलम ने आईटीआई कर रखा है। प्रांशु का एक छोटा भाई है, जिसकी अब तक शादी नहीं हुई है। वह पढ़ाई कर रहा है। थाना कालिंजर के प्रभारी सुखराम सिंह ने बताया- पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है और मोबाइल फोन के जरिए लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि जिस युवक पर संदेह जताया जा रहा है, वह पहले से ही लड़की के परिवार के संपर्क में था। जल्द ही युवती का पता लगाकर उसे बरामद कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया, लेकिन तूने कदर नहीं की:मौत से पहले फेसबुक पर बनाया VIDEO, मैनपुरी में कारपेंटर ने फांसी लगाकर किया सुसाइड मैनपुरी में पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर एक कारपेंटर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से कुछ ही दिन पहले उसने फेसबुक पर दो वीडियो भी पोस्ट किये। जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में कारपेंटर ने कहा- मेरी जिंदगी तबाह करने वाली.. मैं तो तुझसे बेपनाह प्यार किया था, पर तूने मेरे प्यार की क्रद नहीं जानी। मैंने तुझसे मांगा भी क्या था। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:आईकार्ड मांगते ही भागने लगे, लोगों ने पकड़कर पीटा; पुलिस को सौंपा
    Next Article
    चेकिंग में युवक गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद:बागपत पुलिस ने की कार्रवाई, मेरठ निवासी आरोपी हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment