Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में होटल कर्मचारी ने लगाई फांसी:10 दिन पहले प्रयागराज से आया था लखनऊ; बेल के पेड़ से लटका मिला शव

    9 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हैदर कैनाल रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में रविवार शाम एक युवक का शव बेल के पेड़ से लटका मिला। राहगीर की सूचना पर पहुंची हुसैनगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान होटल कर्मचारी के रूप में हुई है, जो हाल ही में प्रयागराज से लखनऊ आया था। मृतक की पहचान मो. सुहैल (पुत्र अकरम) के रूप में हुई है। वह प्रयागराज जिले के थाना मोहनगंज क्षेत्र के घीनपुर गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक सुहैल करीब 10 दिन पहले रोजगार की तलाश में लखनऊ आया था और अमर प्रेम होटल में काम कर रहा था। गुरुवार को उसने होटल से यह कहकर छुट्टी ली थी कि उसकी दादी का निधन हो गया है और उसे घर जाना है। इसके बाद वह होटल से निकल गया, लेकिन घर नहीं पहुंचा। शुक्रवार शाम हैदर कैनाल रेलवे कॉलोनी के पास बेल के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ उसका शव मिला। शाम के समय उधर से गुजर रहे एक दूध विक्रेता की नजर पेड़ से लटके शव पर पड़ी। उसने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी तरह की हाथापाई या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने पहचान के लिए मृतक की फोटो होटल कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की। इसके बाद जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की पुष्टि हुई। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। युवक के इस कदम के पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गौतम बुद्ध पार्क में भरा सीवर का गंदा पानी:कल्याणपुर में लोगों ने किया प्रदर्शन,नाला बंद होने से फैली बदबू, धरने की चेतावनी दी
    Next Article
    बस्ती के SSI की मौत, सीबीआई जांच की मांग:कुशीनगर में गोंड समाज ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment