Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में 151 पुलिसकर्मियों का तबादला:12 थाना और 7 चौकी प्रभारी भी बदले; एक तबादला आदेश निरस्त

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती जिले में गुरुवार सुबह 6:43 बजे जारी आदेश के तहत 151 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया। इनमें 12 थाना प्रभारी और 7 चौकी प्रभारी शामिल हैं। एक तबादला आदेश निरस्त भी किया गया है। तबादला सूची में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं। रुधौली के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे को लालगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। पुरानी बस्ती के अतिरिक्त निरीक्षक गोविन्द कुमार को हरैया थाने की जिम्मेदारी दी गई है। कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक सभाजीत सिंह को वाल्टरगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। परसरामपुर के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह को रुधौली, कप्तानगंज के थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव को दुबौलिया और सोनहा के थानाध्यक्ष महेश सिंह को परसरामपुर भेजा गया है। एंटी थेफ्ट टीम के प्रभारी भानू प्रताप सिंह को पुरानी बस्ती और गौर के थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान को कप्तानगंज भेजा गया है। बड़ेबन चौकी प्रभारी अमित कुमार को गौर और दुबौलिया के थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी को सोनहा की जिम्मेदारी मिली है। घघौवा चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा को पैकोलिया भेजा गया है। अमहट चौकी प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी को महिला थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस लाइन और थानों के बीच 7 उपनिरीक्षकों का भी तबादला हुआ है। सोनूपार, बड़ेबन, घघौवा, अमहट और मनौरी चौकियों के प्रभारी बदले गए हैं। सूची में 132 मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षियों के नाम भी हैं। उन्हें अलग-अलग थानों, पुलिस लाइन, एंटी रोमियो स्क्वायड और क्षेत्राधिकारी कार्यालयों में तैनाती दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह धुंध, दिन में खिली धूप:रात में बढ़ रही ठंड, पारा 11.7 डिग्री पर पहुंचा
    Next Article
    मान्या हत्याकांड...सोनम के कमरे से बच्चों के स्केच मिले:पुलिस-साइबर टीम को कमरे में तीन बच्चों के चित्र और कई नाम मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment