Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में 16 अप्रैल को रोजगार मेला:300 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और वेतन, 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार पात्र

    3 hours ago

    2

    0

    बस्ती में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 16 अप्रैल को एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला कटरा मूड़घाट रोड स्थित सेवायोजन कार्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसमें निजी और सरकारी क्षेत्र के नियोजक विभिन्न पदों पर भर्ती करेंगे। जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि मेले में पैराग्रीन सिक्योरिटी कंपनी सुरक्षा जवान/सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों पर भर्ती करेगी। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 40 वर्ष और न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए। 16 हजार रुपये मासिक वेतन चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 16 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल लखनऊ और अयोध्या रहेगा। भर्ती प्रक्रिया शारीरिक परीक्षण और साक्षात्कार के माध्यम से होगी। इसके अतिरिक्त, उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के बस्ती डिपो में संविदा चालक के 150 रिक्त पदों पर भी भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए न्यूनतम कक्षा 8 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। साथ ही, हैवी ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम दो वर्ष का वाहन चलाने का अनुभव आवश्यक है। आयु सीमा न्यूनतम 23 वर्ष 6 माह निर्धारित की गई है। चयनित संविदा चालकों को 2.20 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। 6000 किलोमीटर से अधिक संचालन और 25 दिन की ड्यूटी पूरी करने पर 4000 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड के साथ मेले में निःशुल्क भाग ले सकते हैं। विस्तृत जानकारी सेवायोजन पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी उपलब्ध है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केमिस्ट गरीब का डॉक्टर होता है:देवरिया में शलभ मणि त्रिपाठी बोले- दवा व्यवसायियों के कार्यक्रम में दिया बयान
    Next Article
    अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत:बरेली में अलीगंज-बिशारतगंज मार्ग पर हुआ हादसा, एक साथी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment