Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में भरा सिलेंडर चुराकर भागा चोर, VIDEO:मकान मालिक बोले- बड़ी मेहनत से तीन गुने दाम में लेकर आए थे

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के बस्ती में एक चोर ने पलक झपकते ही घर से भरा हुआ सिलेंडर चोरी कर लिया। चोर दिनदहाड़े मकान में घुसा। सीधे किचन में पहुंचा और महज 5 सेकेंड में भरा हुआ LPG सिलेंडर कंधे पर लादकर भाग निकला। बुधवार दोपहर हुई चोरी की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। गुरुवार को सामने आए वीडियो को देखकर लग रहा है है कि चोर सिर्फ सिलेंडर चोरी करने के इरादे से ही आया था। उसने डिलिवरी बॉय जैसी ड्रेस पहन रखी थी। मकान मालिक ने बताया- काफी मशक्कत करके और तिगुने दाम देकर सिलेंडर का जुगाड़ किया था। मकान मालिक ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है। दरअसल, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के चलते भारत में LPG सिलेंडर्स की भारी किल्लत हो गई है। ऐसे में चोरों ने गैस सिलेंडर को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। वारदात की है। सीसीटीवी गुरुवार को सामने आया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पलक झपकते चुराया सिलेंडर, 2 तस्वीरें… अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… कोतवाली थाना क्षेत्र में राहुल पाल का घर है। बुधवार दोपहर उनके घर से दिनदहाड़े LPG सिलेंडर चोरी हो गया। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी चेक किए, तो एक चोर दोपहर करीब 12 बजे सिलेंडर चुराकर भागता दिखा। वीडियो में दिखा कि घर का मेन गेट खुला था। इसी दौरान डिलीवरी बॉय की तरह लाल रंग की कॉलर टी-शर्ट और काला पैंट पहने हुए एक युवक घर में घुसा। वह सीधे राहुल के किचन में दाखिल हो गया। महज 5 सेकेंड में वह किचन की दहलीज पर रखा भरा हुआ गैस सिलेंडर कंधे पर रखकर तेजी से भाग निकला। काफी देर से रेकी कर रहा था, बाकी कोई सामान नहीं चुराया राहुल पाल ने बताया- मैंने अपने घर के बाहर गली में लगे सीसीटीवी चेक किए तो पता चला कि चोर काफी देर से गली में घूम रहा था। इसी दौरान उसे मेरे घर का मेन गेट खुला देखा। वह काफी देर तक घर के आगे-पीछे घूमकर रेकी करता रहा। मौका मिलते ही सिलेंडर चोरी कर भाग निकला। राहुल ने बताया- चोर की हरकत देखकर ऐसा लगा, जैसे वह सिर्फ सिलेंडर ही चुराने आया था। किचन में और भी कई कीमती सामान रखे थे। लॉन में बाइक खड़ी थीं, लेकिन उसने अन्य कोई भी सामान को छुआ तक नहीं। राहुल ने कहा- मैंने काफी मशक्कत करके और पैरवी लगाकर 2 दिन पहले ही यह सिलेंडर खरीदा था। तीन गुना दाम दिया था। सोचा था, किल्लत रहने तक काम चल जाएगा। लेकिन, दूसरे ही दिन सिलेंडर चोरी हो गया। अब समझ नहीं आ रहा कि नया सिलेंडर कहां से जुगाड़ करूं? कोतवाली थाना प्रभारी मोती चंद्र ने कहा- पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोर का सीसीटीवी फुटेज भी बरामद कर लिया गया है। उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही चोर को गिरफ्तार करके उससे LPG सिलेंडर बरामद कर पीड़ित को रिटर्न कराया जाएगा। ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन, सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस उठा ले गई लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा और गाड़ियों में बैठाना शुरू किया। कई कार्यकर्ताओं ने पुलिस बस के ऊपर चढ़कर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके उन्हें भी नीचे उतारा। सभी को हिरासत में लेकर ईको गार्डन ले गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया:चपरासी को 10 की जगह 18 हजार मिलेंगे, सीनियर प्रोग्रामर को 37400; देखिए लिस्ट
    Next Article
    गाजियाबाद में बेटा 13वीं मंजिल से कूदा, मां मृत मिली:महागुणपुरम सोसाइटी में मचा हड़कंप, पुलिस ने पत्नी की दी सूचना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment