Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत:हरिगांव चौराहे पर हादसे में दूसरा गंभीर, अयोध्या रेफर

    2 hours ago

    2

    0

    बस्ती जिले के परशुरामपुर थाना क्षेत्र में हरिगांव चौराहे पर रविवार देर रात एक डंपर और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, गोंडा की तरफ से कुसमौर डीह की ओर जा रहे डंपर (वाहन संख्या BR38GB5724) ने मोटरसाइकिल (संख्या UP51BM3063) को टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल पर अहिलहवां, परशुरामपुर, बस्ती निवासी 25 वर्षीय लक्ष्मण प्रजापति और 24 वर्षीय अखिलेश गौतम पुत्र राम बहादुर गौतम सवार थे। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष परशुरामपुर विश्वमोहन राय मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस बल ने तत्काल दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने लक्ष्मण प्रजापति को दर्शननगर, अयोध्या और अखिलेश गौतम को श्रीराम हॉस्पिटल, अयोध्या रेफर कर दिया। हालांकि, अयोध्या ले जाते समय अखिलेश गौतम की रास्ते में ही मौत हो गई। लक्ष्मण प्रजापति का इलाज जारी है। परशुरामपुर पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह खुला:आज से 18 मंदिरों में दर्शन, ऑनलाइन पास दिखाना होगा, रात 9 बजे तक एंट्री
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू:गाजीपुर, जौनपुर के 604 कॉलेजों के छात्र होंगे शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment