Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में करंट से लाइनमैन की मौत:पोल पर काम करते समय हुआ हादसा, लाइन में अचानक आया करंट; जांच में जुटा बिजली विभाग

    1 day ago

    1

    0

    बस्ती के निरंजनपुर गांव के पास रविवार शाम बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान एक लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पोल पर चढ़कर काम कर रहे थे। मृतक की पहचान राजू के रूप में हुई है। अचानक लाइन में दौड़ा करंट प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लाइनमैन राजू शाम करीब 4 बजे विद्युत लाइन की मरम्मत के लिए पोल पर चढ़े थे। इसी दौरान अचानक लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर नगर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की जांच शुरू पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं, विद्युत विभाग भी यह पता लगाने में जुटा है कि मरम्मत कार्य के दौरान लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हुआ। अधिकारियों का कहना है कि जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो नियमानुसार संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लौटकर मां का ऑपरेशन कराऊंगा... वादा अधूरा रह गया:मर्चेंट नेवी अफसर के परिजन कर रहे शव आने का इंतजार
    Next Article
    लखनऊ में स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन:आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग , व्यवस्था में बदलाव के लिए राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment