Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में पुतला दहन, भड़काऊ टिप्पणी पर केस:कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    बस्ती में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर विधि-विरुद्ध जमाव कर शांति व्यवस्था भंग करने, पुतला दहन और भड़काऊ टिप्पणियां करने का आरोप है। यह कार्रवाई 10 अप्रैल की शाम झंडा चौराहा क्षेत्र में हुई घटना के बाद की गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बिना अनुमति के झंडा चौराहा से लगभग 3.5 किलोमीटर पश्चिम में एकत्र होकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला फूंका। इस दौरान कुछ व्यक्तियों ने एक वर्ग विशेष और समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां भी कीं। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका उत्पन्न हुई। इस मामले में उपनिरीक्षक अजय सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, अनिल भारती, शौकत अली, आलिम भाई और शुभम गांधी सहित अन्य लोग शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तलाक के बाद ढोल बजवाने पर प्रणिता ट्रोल:सोशल मीडिया पर भद्दी टिप्पणियों से परेशान, पति पर जानलेवा हमले का आरोप
    Next Article
    फिरोजाबाद में सिरसागंज पार्किंग में लगी आग:तीन कारें जलकर खाक, दो दर्जन वाहन सुरक्षित निकाले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment