Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:KYC अपडेट के नाम पर ठगे थे एक लाख लाख रुपए, पुलिस ने किए बरामद

    19 hours ago

    1

    0

    बस्ती में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केवाईसी अपडेट और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने 1,01,476 रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ठगी गई पूरी धनराशि भी बरामद कर ली है। हरैया थाना क्षेत्र के निपनिया, केशवपुर निवासी विकास वर्मा ने 24 फरवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 12 जून 2025 को उनके क्रेडिट कार्ड से 1,01,476.58 रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए थे। विकास वर्मा ने इस संबंध में साइबर सेल में ऑनलाइन शिकायत भी की थी। करीब आठ महीने बीत जाने के बाद भी धनराशि वापस नहीं मिली, जिसके बाद साइबर थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान साइबर थाना टीम और साइबर स्वाट टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का उपयोग करते हुए आरोपी सूरज ठाकुर को चिन्हित किया। सूरज ठाकुर गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र के डाड़ीखास गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सूरज ठाकुर की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उसके पास से ठगी गई पूरी धनराशि 1,01,476 रुपये बरामद कर ली गई। इस गिरफ्तारी अभियान में साइबर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक भगवान सिंह, साइबर स्वाट टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रितेश कुमार सिंह और उपनिरीक्षक जनार्दन प्रसाद की टीम शामिल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अपनी जनता पार्टी ने यूजीसी एक्ट लागू करने की मांग:छात्रों की आत्महत्या रोकने और समानता के लिए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
    Next Article
    देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार:अपहरण मामले में बरामद होने के बाद संरक्षण में रखी गई थी; तलाश में जुटी पुलिस टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment