Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया वन स्टॉप सेंटर से किशोरी फरार:अपहरण मामले में बरामद होने के बाद संरक्षण में रखी गई थी; तलाश में जुटी पुलिस टीमें

    20 hours ago

    1

    0

    देवरिया के वन स्टॉप सेंटर से एक 16 वर्षीय किशोरी के फरार होने से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस टीमें और सेंटर के कर्मचारी उसकी तलाश में लगातार जुटे हैं, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। किशोरी तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पूर्व में उसके अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उसे 14 फरवरी को बरामद किया था। बरामदगी के बाद न्यायालय में उसका धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। सुरक्षा और काउंसलिंग के उद्देश्य से उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया था। परिजनों ने साथ ले जाने से किया था इनकार बताया गया कि परिजनों ने किशोरी को अपने साथ ले जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसे 26 फरवरी को बलिया स्थित बालिका गृह भेजने की तैयारी की जा रही थी। संबंधित कागजी कार्रवाई और रिपोर्ट भी पूरी कर ली गई थी। सामान फेंकने के बहाने बाहर निकली और हो गई गायब गुरुवार को किशोरी किसी सामान को फेंकने के बहाने सेंटर परिसर की गली की ओर गई थी। इसी दौरान वह वहां से निकलकर फरार हो गई। कुछ समय बाद कर्मचारियों ने उसे तलाशना शुरू किया तो उसके गायब होने की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल खोजबीन शुरू की गई और मामले की सूचना पुलिस व उच्चाधिकारियों को दे दी गई। संभावित ठिकानों पर चल रहा सर्च अभियान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है। आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किशोरी को जल्द सकुशल बरामद करने के प्रयास जारी हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार:KYC अपडेट के नाम पर ठगे थे एक लाख लाख रुपए, पुलिस ने किए बरामद
    Next Article
    फतेहपुर में बाइक टकराने पर मारपीट:सड़क पर युवकों ने की पिटाई, VIDEO सामने आने पर पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment