Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में सड़क हादसे में वृद्ध महिला की मौत:राखी बांधने मायके जा रही महिला ने गोरखपुर ले जाते समय दम तोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती जिले में शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के दुबखरा चौराहे के पास हुई। महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं, तभी एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतका की पहचान धर्मरानी (60) के रूप में हुई है। उनका मायका नगर गुमागाड़ गांव में दयाराम के घर है। शुक्रवार सुबह करीब 10:20 बजे धर्मरानी कप्तानगंज से ऑटो से दुबखरा पहुंची थीं। वह गांव जाने के लिए सड़क पार कर रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। धर्मरानी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने धर्मरानी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, एंबुलेंस से गोरखपुर ले जाने की तैयारी के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे,VIDEO:सट्‌टे के पैसों को लेकर सड़क पर गिराकर पीटा, रामघाट में लंबे समय से चल रहा अवैध धंधा
    Next Article
    संभल में मकान ढहने से घायल महिला की मौत:बारिश के कारण हादसा हुआ, शादीशुदा बेटी सहित पांच बच्चे भी घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment