Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में शादी समारोह के बाहर फायरिंग:ठेकेदारों के विवाद में चली चार राउंड गोलियां, जान बचाने इधर-उधर भागे लोग

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग हुई। यह घटना एकता मैरिज हॉल, बेईली के सामने हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दो ठेकेदारों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बाद करीब चार राउंड गोलियां चलीं। गोलियों की आवाज सुनकर समारोह में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना का पूरा घटनाक्रम मैरिज हॉल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। फुटेज में फायरिंग के दौरान मची भगदड़ साफ दिखाई दे रही है। गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग भी सहम गए। सूचना मिलते ही पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में लगी होर्डिंग:NSUI उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने लगवाई होर्डिंग , लिखा 'जब नाश मनुज पर छाता है पहले विवेक मर जाता है'
    Next Article
    पैसे के लेनदेन में युवक की पिटाई, VIDEO:महराजगंज में एक दर्जन युवकों ने की मारपीट, पुलिस पहचान करने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment