Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैसे के लेनदेन में युवक की पिटाई, VIDEO:महराजगंज में एक दर्जन युवकों ने की मारपीट, पुलिस पहचान करने में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    महाराजगंज जनपद के पुरंदपुर थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर चौराहे पर पैसे के लेनदेन को लेकर एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। दो लग्जरी गाड़ियों से आए लगभग एक दर्जन युवकों ने एक युवक को दुकान में घुसकर पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, अतिउल्लाह नामक युवक का उसके दूर के रिश्तेदार जमाल और कमाल से काफी समय से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आज जगदीशपुर चौराहे पर यह घटना हुई। लगभग एक दर्जन युवक दो लग्जरी गाड़ियों से जगदीशपुर चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने अतिउल्लाह को एक दुकान में घुसकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे दुकान से बाहर खींचकर भी मारा गया। इस दौरान चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। अतिउल्लाह के साले अनवर आलम और अब्दुल हमीद जब बीच-बचाव करने आए, तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा और धमकी देकर मौके से फरार हो गए। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने अतिउल्लाह की तहरीर पर युवकों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरंदपुर के थानाध्यक्ष मनोज कुमार राय ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद था, जिसके कारण यह मारपीट हुई। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में शादी समारोह के बाहर फायरिंग:ठेकेदारों के विवाद में चली चार राउंड गोलियां, जान बचाने इधर-उधर भागे लोग
    Next Article
    नोएडा में पेट्रोल पंप पर मारपीट VIDEO:हवा डालने को लेकर हुआ था विवाद, शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment