Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में युवक ने सुसाइड किया:पत्नी से झगड़ा हुआ था, एक साल पहले हुई थी शादी, दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती जिले के दुबौलिया जीतीपुर में एक 25 वर्षीय युवक ने गुरुवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दीपक कुमार (25) पुत्र रामनरेश ने अपने घर के कमरे में छत से लगे पाइप के सहारे दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे भोजन के बाद दीपक का अपनी पत्नी सरिता देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान दीपक ने अचानक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली। दीपक की पत्नी सरिता देवी उस समय गलियारे में बैठी थीं। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा। जब तक वे दीपक को नीचे उतारते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। दीपक और सरिता की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। दीपक दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था और पिछले चार महीने से घर पर था। वह अपने माता-पिता और भाई-बहनों से अलग अपनी पत्नी के साथ रहता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने बयानबाजी को लेकर जताया विरोध, भाजपा से कार्रवाई की मांग
    Next Article
    उन्नाव में कांग्रेस का प्रदर्शन रोका गया:असम CM के बयान पर पुतला दहन का प्रयास, पुलिस ने छीना पुतला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment