Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM का पुतला फूंका:कार्यकर्ताओं ने बयानबाजी को लेकर जताया विरोध, भाजपा से कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि लगातार कांग्रेस के खिलाफ की जा रही बयानबाजी से कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। प्रदर्शन रिकाबगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर किया गया। विरोध के दौरान असम के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से पुलिस बचाती नजर आयी। इसके अलावा विरोध प्रदर्शन को भी पुलिस रोकते हुए नजर आयीं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संबंधित नेता को पहचान कांग्रेस से ही मिली है, लेकिन अब वे अपनी राजनीतिक स्थिति बचाने के लिए भाजपा की चाटुकारिता कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने उनके बयानों को आपत्तिजनक बताया। भाजपा से कार्रवाई की मांग जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि यह भाषा बेहद शर्मनाक और अपमानजनक है। खुद को देश की सबसे सांस्कृतिक और सभ्य पार्टी कहने वाले दल। इन्होंने बेहद गलत और निंदनीय बयान दिया है। इसके लिए सिर्फ कांग्रेस पार्टी से नहीं बल्कि पूरे देश से माफी मांगे। जो पार्टी अपने आप तो सबसे ज्यादा सभ्य और संस्कारी करती है उसी की भाषा सबसे अधिक खराब है। भारतीय जनता पार्टी को ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, जो लगातार विवादित बयान दे रहे हैं। ्वरहीं पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि असम के मुख्यमंत्री आए दिन कांग्रेस को लेकर अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं। एक राज्य का मुख्यमंत्री इस तरह की भाषा इस्तेमाल कर रहा है इसे कहां से संस्कारी कहेंगे। यह जिस तरीके की भाषा इस्तेमाल कर रहे हैं क्या जीवन भर सत्ता में रहेंगे। हम लोग भी सत्ता में रहे मगर कभी ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया। इन्होंने कहा कि हमारे प्रवक्ता पवन खेड़ा ने उनकी पत्नी के डॉक्यूमेंट पर सवाल खड़े किए थे उसका जवाब देना चाहिए ना कि अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। नारेबाजी कर जताया आक्रोश प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि ऐसी बयानबाजी बंद नहीं हुई, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। विरोध के दौरान पुतला फूंकने से पुलिस बचाती नजर आयी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 'दस्तक अभियान' शुरू:आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगी मरीजों की पहचान
    Next Article
    बस्ती में युवक ने सुसाइड किया:पत्नी से झगड़ा हुआ था, एक साल पहले हुई थी शादी, दिल्ली में वेल्डिंग का काम करता था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment