Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बस्ती में युवती बोली-शादी का झांसा देकर रेप किया:अयोध्या घुमाने के बहाने ले गया था; दूसरी शादी का विरोध किया तो पीटा

    1 hour ago

    1

    0

    बस्ती के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र में एक युवती ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बाद में दूसरी जगह शादी करने लगा, इसका विरोध करने पर उसके और परिवार के साथ मारपीट की। जातिसूचक टिप्पणी भी की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी हेमंत उपाध्याय 2 सितंबर 2024 को उसे अपने जन्मदिन के बहाने अयोध्या घुमाने ले गया था। दर्शन कराने के बाद वह उसे हनुमानगढ़ी के पास एक होटल में ले गया, जहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने सामाजिक रूप से विवाह करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वह घर लौट आई। इसके बाद आरोपी हेमंत समय-समय पर युवती को अयोध्या ले जाकर उसी होटल में संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने बताया कि 1 जून 2025 को उसने अपनी नौकरी छोड़ दी। इसके बाद आरोपी उसे संतकबीरनगर जिले के नवीन फल मंडी के पास स्थित एक होटल में भी कई बार ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, 2 सितंबर 2025 को अपने जन्मदिन के दिन आरोपी ने उसे जखनी मेडिकल कॉलेज रोड स्थित अभिनंदन पैलेस में बुलाया और फिर उसके साथ संबंध बनाए। जब भी युवती शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा और विवाह से बचता रहा। 3 सितंबर 2025 को युवती को जानकारी मिली कि आरोपी की शादी कहीं और तय हो रही है। इस पर उसने हेमंत को फोन किया, जिसने उसे महसो स्थित चंगेरा पार्क में मिलने बुलाया। युवती अपनी मां इसरावती और भाई धर्मेंद्र के साथ वहां पहुंची, जबकि आरोपी अपने पिता दिलीप चंद्र उपाध्याय व अन्य लोगों के साथ आया। बातचीत के दौरान आरोपी और उसके पिता ने युवती व उसके भाई के साथ हाथापाई की, गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए शादी से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने हेमंत उपाध्याय और उसके पिता दिलीप चंद्र उपाध्याय, निवासी दुधौरा, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने बंदर की कहानी सुनाई, बोले-इंसानों को सीखना चाहिए:बच्चों को रोने-नाराज होने दें, लेकिन स्मार्टफोन न दें
    Next Article
    ट्रक की टक्कर से दो दोस्तों की मौत:एक की हालत गंभीर, टायर के नीचे आने से बुरी तरह कुचल गए थे दोनों युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment