Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांसवाड़ा में हारे प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान दल पर किया पथराव, Magistrate की गाड़ी फूंकी

    4 hours ago

    2

    0

    राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में सरपंच का चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने सोमवार रात कथित तौर पर मतदान दल पर हमला कर दिया और जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार रात छोटी सरवा पंचायत समिति की बावड़ी निनामा ग्राम पंचायत में हुई।सरपंच पद के प्रत्याशी ललित कुमार 32 मतों से चुनाव हार गए थे। नतीजे घोषित होने के बाद उनके समर्थक आक्रोशित हो गए और उन्होंने मतदान दल पर हमला कर दिया जिसमें कई मतदानकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि भीड़ ने मतदानकर्मियों पर पथराव किया और उनके साथ मारपीट की और इसके बाद जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।घटना की सूचना मिलने पर कुशलगढ़ के उपखंड अधिकारी मुकेश मीणा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और हिंसा तथा आगजनी में शामिल होने के संदेह में कई लोगों को हिरासत में लिया। मीणा ने बताया कि स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया है और एहतियात के तौर पर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।राजस्थान के 25 जिलों की 3,747 ग्राम पंचायतों में सरपंच और पंच पदों के लिए सोमवार को पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान हुआ और चुनाव परिणाम सोमवार को जारी कर दिए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तराखंड के Tehri में नदी में गिरी बस, 8 यात्रियों की मौत और 25 घायल
    Next Article
    Uttar Pradesh Assembly Election 2027 | दिल्ली में Samajwadi Party और Congress के बीच सीट-बंटवारे पर अहम मंथन, कांग्रेस ने सौंपी 181 सीटों की सूची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment