Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के जेल जाने से बुजुर्ग ने की आत्महत्या:हरदोई के माधौगंज में नीम के पेड़ पर लटका मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के माधौगंज कस्बे में बेटे के जेल जाने के बाद मानसिक तनाव और अवसाद में चल रहे एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव गुरुवार सुबह नगर पंचायत के सार्वजनिक शौचालय के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। मोहल्ले के लोगों ने शव देखकर तत्काल परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए। माधौगंज नगर के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी 60 वर्षीय राम किशोर पार्क में चाय की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात वह बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। रात में ज्यादा खोजबीन नहीं की गई, लेकिन सुबह जब वह काफी देर तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने रेलवे लाइन किनारे नगर पंचायत के शौचालय के पास स्थित नीम के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका देखा। परिजनों ने बताया कि राम किशोर का सबसे छोटा पुत्र सूरज करीब तीन माह पहले राहजनी के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया था। बेटे के जेल जाने के बाद से राम किशोर काफी परेशान और गहरे अवसाद में रहने लगे थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि परिजनों ने मानसिक तनाव और अवसाद के चलते आत्महत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में 5322 परिवारों को पीएम आवास की पहली किस्त:नींव भरने के लिए 26 करोड़ रुपये जारी करने की तैयारी
    Next Article
    सीतापुर में भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत:देर रात हुई झमाझम बारिश, 3 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment