Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में भीषण गर्मी से लोगों को मिली राहत:देर रात हुई झमाझम बारिश, 3 घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

    1 hour ago

    1

    0

    सीतापुर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार देर रात उस समय बड़ी राहत मिली, जब तेज हवाओं के साथ करीब 30 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने देर रात हुई इस बारिश के बाद राहत की सांस ली। बारिश से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था। गर्मी के कारण लोग दिनभर घरों में रहने को मजबूर थे और बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। तेज हवाओं का असर शहर की विद्युत व्यवस्था पर भी पड़ा। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति को बहाल किया। बारिश के बाद जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह बीच-बीच में मौसम बदलता रहा, तो भीषण गर्मी से लोगों को काफी हद तक निजात मिल सकती है। फिलहाल मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों को राहत जरूर दी है और आने वाले दिनों में भी ऐसे ही मौसम बने रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे के जेल जाने से बुजुर्ग ने की आत्महत्या:हरदोई के माधौगंज में नीम के पेड़ पर लटका मिला शव
    Next Article
    नर्स से लूट के 6 साल पुराने केस में फैसला:इटावा में एक आरोपी को तीन साल की जेल, दूसरा सबूत के अभाव में बरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment