Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के कातिल प्रेमी को मां बताती रही बेगुनाह:प्रयागराज में मासूम की लाश सामने देखने के बाद भी नहीं कांपा कलेजा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के मुंडेरा में आठ साल के मासूम बेटे के कत्ल में गिरफ्तार 30 साल की सीमा ने अपनी औलाद ही नहीं, बल्कि मां की ममता का भी खून किया। बेटे की लाश सामने पड़ी रही और वह उसके कातिल को बेगुनाह बताती रही। पुलिस से बार-बार यही कहती रही कि बेटे की मौत हादसा है। यहां तक कि बेटे के शरीर पर मिले जख्मों के निशान को देखकर भी उसका कलेजा नहीं पसीजा। एक मां के इस रूप को देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार किए जाने से पहले करीब 42 घंटे तक महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ चलती रही। महिला शुरुआत से ही प्रेमी को बचाने में लगी रही। बच्चे की मौत की सूचना पर धूमनगंज इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय मौके पर पहुंचे और पूछा कि यह कैसे हुआ तो उसने कहा कि बेटा अयान सीढ़ियों से गिर गया और इससे उसे चोटें पहुंचीं। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि पुलिस के ज्यादातर सवालों का जवाब वह खुद देती रही। जबकि जिस वक्त घटना हुई, वह मौके पर मौजूद नहीं थी। यहां तक कि प्रेमी उबैद से पूछे गए कई सवालों का जवाब भी उसने खुद ही देने की कोशिश की। इसी के चलते वह पहले ही शक के घेरे में आ गई। बोली- छोटे बेटे अभी नासमझ हैं पुलिस के सामने दो छोटे भाइयों ने बताया कि अयान को मामू ने मारा। इसे लेकर जब सवाल किया गया तो वह कहने लगी, ये तो अभी नासमझ हैं। यह भी कहा कि पढ़ाई के लिए बच्चों को किस घर में डांट-फटकार नहीं मिलती। बताया कि प्रेमी उबैद भी पढ़ाई के लिए ही डांटता-फटकारता था। आमने-सामने बिठाकर पूछताछ में टूटी हिरासत में लिए जाने के बाद पहले पुलिस ने सीमा और उसके प्रेमी उबैद से अलग-अलग पूछताछ की। दोनों से घटना को लेकर सवाल दागे और उनके जवाब दर्ज किए। शुरुआती सवालों के जवाब में दोनों ने एक जैसी कहानी बताई लेकिन जब उनसे गहराई से पड़ताल की गई तो यह साफ हो गया कि वह कुछ छिपा रहे हैं। अलग-अलग बयान दर्ज करने के बाद उन्हें आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जब उनसे बयानों में अलग-अलग कहानी के बाबत पूछा गया तो वह एक-दूसरे की ओर देखने लगे। दागने के जख्मों से बेनकाब हुआ झूठ पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मासूम के शरीर पर मिले दागने के निशानों ने दोनों की साजिश को बेनकाब कर दिया। दरअसल चेहरे व सिर में लगी अन्य चोटों के बाबत तो दोनों ने पूछताछ में यही बताया कि सीढ़ियों से गिरकर उसे चोटें पहुंचीं। हालांकि जब शरीर पर मिले दागने के निशानों के बाबत पूछा गया तो उन्होंने अलग-अलग जवाब दिए। उबैद ने कहा कि वह शनिवार को ही खेलते हुए जल गया था जबकि सीमा बोली कि यह निशान बचपन के हैं। जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ था कि बच्चे के सीने, पीठ और कमर के नीचे बर्न मार्क थे। बोली-पति-बेटा रहे नहीं, प्रेमी को नहीं खोना चाहती पूछताछ के दौरान पुलिसवाले तब हैरान रह गए जब मासूम बेटे के कातिल प्रेमी को दूसरे दिन भी सीमा बचाने की कोशिश करती रही। पूछताछ करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने पूछा कि उसने बेटे के कातिल को बचाने की कोशिश क्यों की। इस पर उसने कहा-पति से पहले ही अलग हो चुकी थी। बेटा भी चला गया। अब प्रेमी को नहीं खो सकती थी, इसलिए झूठ बोला। यह भी कहा कि कोई सहारा देने वाला नहीं था, तब उबैद ने साथ दिया। तीन बच्चों की जिम्मेदारी थी, अकेले कैसे संभालती, इसीलिए झूठ बोला। बेटे के लिए दर्द नहीं, प्रेमी को देखकर रोई पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई। अलग-अलग पूछताछ किए जाने के दौरान सीमा के चेहरे पर एक बार भी बेटे की मौत का दर्द नहीं दिखा। वह शून्य भाव से पुलिस अफसरों के सवालों के जवाब देती रही। इससे पहले अस्पताल में भी उसने ऐसे बिहैव किया, जैसे कि कुछ हुआ ही न हो। हालांकि जब उसे प्रेमी उबैद के सामने लाया गया तो वह रोने लगी। उसे देखते ही वह फूट-फूटकर रोने लगी। उबैद के साथ नहीं रहना चाहता था मासूम पुलिस अफसरों के मुताबिक, महिला व उसके प्रेमी से पूछताछ और गहनता से की गई छानबीन में यह बात सामने आई है कि अयान अपनी मां सीमा के प्रेमी उबैद को पसंद नहीं करता था। वह उसके साथ नहीं रहना चाहता था और यही वजह थी कि उसे अपनी मां और उबैद का रिश्ता पसंद नहीं था। उबैद न सिर्फ उसे बल्कि कई बार सीमा को भी मारता-पीटता था और यह बात अयान को और भी बुरी लगती थी। इसी के चलते उबैद जो भी कहता, वह उसकी एक नहीं सुनता था। उधर उबैद के मन में इसी को लेकर खुन्नस रहती थी। डीसीपी बोले- डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया, अब तक कि जांच में यह साफ हुआ है कि मासूम अपनी मां व उसके प्रेमी के रिश्ते का विरोध करता था। इसी को लेकर आरोपी उससे खुन्नस रखता था और उसने यह घटना अंजाम दी। उधर महिला ने पुलिस के सामने झूठी बातें कहीं। घटना के बाबत जानकारी होने के बावजूद तथ्यों को छिपाया। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अस्थि कलश लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे स्टूडेंट, सहेली को 3 लाख में बेचा; मेयर ने झालमुड़ी बांटी
    Next Article
    जल्द शादी के बंधन में बंधेंगी हुमा कुरैशी? रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग वायरल हुईं तस्वीरें, फैन्स ने बताई सुपरक्यूट जोड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment