Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:अस्थि कलश लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंचे स्टूडेंट, सहेली को 3 लाख में बेचा; मेयर ने झालमुड़ी बांटी

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की जीत पर मेयर प्रमिला पाण्डेय ने ढोल बजाकर जश्न मनाया। प्रमिला पांडेय ने कार्यकर्ताओं को झाड़मूड़ी बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। बर्रा की रहने वाली एक युवती को उसकी सहेली ने 3 लाख रुपए में बेच दी। उसको पुलिस ने राजस्थान के सीकर से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी दूल्हे प्रदीप विश्वकर्मा को भी अरेस्ट कर लिया है। कानपुर में खेरेपति मन्दिर के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा पहुंचे। यहां पर अनूप जलोटा ने “काशी बदली, अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी है। राम खड़े हैं लिए धनुष, अब बंशी बजने वाली है” भजन गाया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. कानपुर मेयर ने ढोल बजाया, पटाखे फोड़े: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर जश्न, झालमुड़ी बांटी; नारे लगे- चार मई दीदी गई पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की जीत स्पष्ट होते ही कानपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाना शुरू कर दिया। नगर निगम परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भाजपा से मेयर प्रमिला पांडेय ने स्वयं ढोल बजाकर खुशी जाहिर की। वहीं पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया गया। इस दौरान चार मई दीदी गई के नारे भी लगे। मेयर प्रमिला पांडेय ने झाड़मूड़ी बनवाकर सभी को बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी। पढ़िए पूरी खबर… 2. बर्रा में सहेली को 3-लाख में बेचा, पुलिस ने छुड़ाया: 4 दिन पहले मजदूर से कराई थी शादी, दूल्हा अरेस्ट; सहेली की तलाश कानपुर के बर्रा की रहने वाली 21 वर्षीय युवती 3 लाख रुपए में बेंची गई। उसको पुलिस ने राजस्थान के सीकर से बरामद कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी दूल्हे प्रदीप विश्वकर्मा को भी अरेस्ट कर लिया है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपी दूल्हे के साथ 30 अप्रैल को युवती की जबरन शादी कराई गई थी। युवती को बेचने वाली सहेली की उसके पति की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पढ़िए पूरी खबर… 3. 1600 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन का आरोपी फरार: 8 दिन में महफूज पर 4 नए मुकदमे, हवाला-टेरर फंडिंग एंगल से भी जांच शुरू फर्जी फर्म बनाकर 12 बैंकों के 68 खातों में करीब 1600 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन मामले में जाजमऊ के जेके कॉलोनी निवासी कारोबारी महफूज आलम की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। करीब दो महीने बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है, लेकिन अब उसके खिलाफ मुकदमों का दायरा बढ़ने लगा है। मामले में हवाला और टेरर फंडिंग एंगल से भी जांच जारी है। जाजमऊ के सरैया निवासी, अलशिफ़ा के अनुसार उनकी पिता और सास बीमार है। आरोपी महफ़ूज़ उर्फ पप्पू छुरी दो वर्ष पहले ने पिता और घरवालों का मुफ़्त इलाज का झांसा देकर दस्तावेज ले लिया और भाई काशिफ़ के नाम पर फर्म बनाकर IDBI, HDFC और BOB में खाता खुकवाया। इसके बाद आरोपी ने कई चेक पर हस्ताक्षर करवा लिए। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर में युवक ने लगाई फांसी: छत पर सरिया से लटका मिला शव, मोमोज खाकर सोने चला गया था कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अहिरवां में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अहिरवां के विराट नगर निवासी प्रभात कुशवाहा की आकाश गंगा के सामने होम्योपैथिक क्लीनिक है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम करीब 6 बजे उनका बेटा दिव्यांश उर्फ राहुल कुशवाहा क्लीनिक बंद कर घर गया था। रास्ते में वह फास्टफूड की दुकान से मोमोज लेकर घर पहुंचा और मां पूनम के साथ बैठकर खाया। इसके बाद वह टहलने के लिए छत पर चला गया। पढ़िए पूरी खबर… 5. काशी-अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी...: भजन पर कानपुर में झूमे श्रद्धालु, अनूप जलोटा ने खेरेपति मंदिर के शताब्दी समारोह में बांधा समां कानपुर में खेरेपति मन्दिर के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा पहुंचे। यूपी सरकार में रहे पूर्व मंत्री अंटू मिश्रा ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। शहर के माल रोड स्थित एक लॉन में आयोजित इस भजन संध्या में मेयर प्रमिला पाण्डेय और प्रांत प्रचारक श्री राम भी पहुंचे। अनूप जलोटा ने “काशी बदली, अयोध्या बदली, अब मथुरा की बारी है। राम खड़े हैं लिए धनुष, अब बंशी बजने वाली है” भजन गाया तो सुनने वाले भक्ति में लीन हो गए। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर में बादल छाए, तेज ठंडी हवा चल रही: आज और कल आंधी-बारिश, ओले गिरने की संभावना, सुबह पारा 28 डिग्री पहुंचा कानपुर शहर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। तेज ठंडी हवा चल रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज और कल आंधी, बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। तापमान सामान से नीचे रहेगा। इस समय तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस है। पढ़िए पूरी खबर… 7. CSJMU का स्विमिंग पूल शुरू, 550 रुपए में ट्रेनिंग: सुबह-शाम लाइफ कोच देंगे प्रशिक्षण, छात्रों के अलावा बाहरी लोग भी आ सकेंगे छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) परिसर में बने स्विमिंग पूल फनस्ट्रोक की शुरुआत हो गई है। यहां विश्वविद्यालय परिसर और संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राएं तैराकी सीख सकेंगे। गर्मी के मौसम को देखते हुए विद्यार्थियों और अन्य लोगों के लिए यह सुविधा आकर्षण का केंद्र बन रही है। स्विमिंग पूल में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक और शाम 4 बजे से 7 बजे तक स्विमिंग की ट्रेनिंग दी जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों के लिए मासिक शुल्क मात्र 550 रुपये निर्धारित किया है, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकें। पढ़िए पूरी खबर… 8. 15 लाख की चोरी करने वाली सास-बहू समेत 4 अरेस्ट: नौबस्ता में महिला पर स्प्रे छिड़क जेवरात पार किए थे, ऑटो ड्राइवर को देती थी डेली 2 हजार बेटे के साथ ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए जा रही महिला पर नशीला स्प्रे छिड़कर 15 लाख के जेवरात पार करने वाली सास–बहू समेत चार आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। महाराष्ट्र की रहने वाली आरोपी महिलाएं सेंट्रल स्टेशन के आस–पास डेरा डाल कर रहती थी। ऑटो में सवारी बनकर वह चोरी, टप्पेबाजी की वारदातों को अंजाम देती थीं। इसके लिए वह ऑटो ड्राइवर को प्रतिदिन 2 हजार रुपए देती थीं। पढ़िए पूरी खबर… 9. अस्थि कलश लेकर पुलिस कमिश्नर आफिस पहुंचे छात्र: रामा विवि प्रशासन द्वारा छात्र नेताओं पर दर्ज मुकदमा वापस कराने की रखी मांग पुलिस कमिश्वर कार्यालय में छात्रों द्वारा सोमवार को अनोखा प्रदर्शन किया गया। छात्र संघ बहाली मोर्चा के बैनर तले छात्र सिर पर अनुच्छेद 19 का प्रतीकात्मक अस्थि कलश लेकर पहुंचे। एमजी कालेज वाली रोड से सिर में अस्थि कलश लेकर पहुंचे छात्रों ने छात्र हित का हनन हुआ तो खून बहेगा सड़कों पर, शर्म नहीं तो डूब मरो जैसे नारे लगे। इस दौरान कुछ छात्र प्रतीकात्मक अस्थि कलश लेकर पहुंचे। छात्र नेता अभिजीत राय हाथ में प्रतीकात्मक हथकड़ी (जंजीर बांधे) लगाए दिखे। पढ़िए पूरी खबर… 10. केस्को MD बनीं नेहा जैन, अंकुर कौशिक बने KDA उपाध्यक्ष: सैमुएल पॉल बनाए गए DM जौनपुर, कानपुर में अफसरों का हुआ बदलाव उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव के तहत कानपुर में भी कई अहम जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। अब कानपुर में केस्को की MD नेहा जैन को बनाया गया है, वहीं अंकुर कौशिक को कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व में केस्को के एमडी रहे सैमुएल पॉल एन को जौनपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं केडीए के उपाध्यक्ष रहे मदन सिंह गब्याल को विशेष सचिव आयुष विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इस बदलाव के साथ ही शहर के विकास और बिजली व्यवस्था से जुड़े कार्यों में नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सौरभ हत्याकांड में हेडमोहर्रिर और थानाप्रभारी तलब:आरोपी साहिल के बचाव में होगी गवाही, सीसीटीवी फुटेज भी दिखाना होगा
    Next Article
    बेटे के कातिल प्रेमी को मां बताती रही बेगुनाह:प्रयागराज में मासूम की लाश सामने देखने के बाद भी नहीं कांपा कलेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment