Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे के मुंडन के अगले दिन मजदूर ने दी जान:हरदोई में पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के जगरौली गांव में एक मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला है। 40 वर्षीय मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में मजदूरी करते थे। शिव कुमार अपने छोटे बेटे राज के मुंडन संस्कार के लिए लगभग एक सप्ताह पहले परिवार के साथ गांव आए थे। बुधवार को मुंडन का कार्यक्रम संपन्न हुआ था। ग्राम प्रधान के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे शिव कुमार शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लगभग एक घंटे बाद ग्रामीणों ने उनका शव गांव के प्राइमरी स्कूल के पास सड़क किनारे एक यूकेलिप्टस के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक शिव कुमार के परिवार में उनकी पत्नी आरती, तीन बेटियां और दो बेटे हैं। परिजनों ने घटना की वजह स्पष्ट नहीं की है और न ही किसी पर कोई आरोप लगाया है। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष का दावा:संभल में बोले- बंगाल, यूपी में बहुमत मिलेगा; विपक्ष को महिलाएं सत्ता से दूर रखेंगी
    Next Article
    हरदोई मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस अंतिम वर्ष की परीक्षाएं संपन्न:100 डॉक्टरों का पहला बैच, क्लीनिकल दक्षता का मूल्यांकन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment