Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे की मौत के बाद मां ने किया सुसाइड:कानपुर में महिला का शव पंखे से लटका मिला, बेटे की मौत का गम नहीं सह पाई

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर इलाके में बेटे की मौत के गम में एक मां ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब पति दोपहर में घर खाना खाने पहुंचे। गेट खोलने आई बहू ने कमरे में झांककर देखा तो महिला का शव पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद परिजनों के होश उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तीन साल पहले बेटे ने भी लगाई थी फांसी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-3 निवासी देवी दयाल पाल कारोबारी हैं। परिवार में पत्नी उर्मिला देवी (56), बेटा सूरज और शिवा हैं। बड़े बेटे मोहित ने करीब तीन साल पहले घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। बेटे सूरज ने बताया कि बड़े भाई की मौत के बाद से मां काफी परेशान रहने लगी थीं। वह अक्सर उन्हें याद कर रोती रहती थीं। उनका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं रहता था और भाई की मौत के बाद से ही डॉक्टर निर्मल पांडेय से उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को उन्हें दवा दिलाने ले जाना था। दोपहर में जब पिता दुकान से घर खाना खाने पहुंचे और गेट खटखटाया तो बहू शिवानी गेट खोलने आई। इसी दौरान उसने कमरे में झांककर देखा तो उर्मिला देवी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई थीं। यह देख उसके होश उड़ गए। इसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दी गई और पिता ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला बेटे की मौत के बाद से परेशान रहती थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। सोमवार को उन्होंने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा:कुशीनगर में एक लाख रुपए का अर्थदंड लगाया, पीड़िता को मिलेगा मुआवजा
    Next Article
    झांसी में ब्लास्टिंग से मकानों में आ रहीं दरार:क्रशरों की धूल से पूरा गांव परेशान, ग्रामीण बोले-अधिकारी आते हैं तो सबकुछ ठीक कर दिया जाता है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment