Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां-बेटे समेत चार पर लाखों की ठगी का केस:उज्जैन में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मां-बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई महेशगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर चेरगढ़ निवासी बृजेश सिंह की तहरीर पर की गई है।आरोप है कि आरोपियों ने बृजेश सिंह को मध्य प्रदेश के उज्जैन में जमीन और मकान बेचने का झांसा दिया। उन्होंने पीड़ित से बड़ी रकम ले ली, लेकिन बाद में संपत्ति का बैनामा करने से इनकार कर दिया। पीड़ित बृजेश सिंह के अनुसार, नगर पंचायत हीरागंज के ऐधा निवासी डॉ. आशीष, मीना सिंह, आलोक सिंह और बच्चा सिंह ने उन्हें मोबाइल फोन पर उज्जैन में छह बीघा जमीन और एक मकान बेचने की जानकारी दी थी। बातचीत के बाद 35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। बृजेश सिंह ने 22 नवंबर 2023 को मीना सिंह और डॉ. आशीष के खातों में पांच-पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 20 जनवरी 2024 को 90 हजार रुपये और 22 जनवरी को 1.60 लाख रुपये भी ऑनलाइन भेजे गए। इसके अतिरिक्त, चार लाख रुपये नकद भी दिए गए थे। पीड़ित का आरोप है कि पूरी रकम लेने के बाद जब बैनामा कराने की बात आई, तो मां-बेटे ने जमीन को विवादित बताकर रजिस्ट्री करने से मना कर दिया। विरोध करने पर उन्हें धमकी भी दी गई। बाद में बृजेश सिंह को पता चला कि यह जमीन पहले ही ऐधा की सुशीला पांडेय को बेची जा चुकी थी। बृजेश सिंह की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में यूपी बोर्ड मूल्यांकन:CCTV निगरानी, स्टैटिक मजिस्ट्रेट होंगे तैनात
    Next Article
    बिजनौर में ट्रैक्टर मिस्त्री पर हमला, मौत:10 हजार रुपए न देने पर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment