Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में ट्रैक्टर मिस्त्री पर हमला, मौत:10 हजार रुपए न देने पर पीटा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर मिस्त्री की कथित तौर पर पिटाई के बाद मौत हो गई। गुरुवार रात करीब 10 बजे कुछ युवकों ने मिस्त्री पर हमला किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत में हुई, जहां 45 वर्षीय इस्तेखार उर्फ बाबू अपनी दुकान पर ट्रैक्टर का इंजन ठीक कर रहे थे। मृतक के भाई मुख्तार अहमद के अनुसार, मोहल्ला शम्भा बाजार के कुछ युवक दुकान पर आए और दावत के नाम पर 10 हजार रुपये मांगने लगे। जब इस्तेखार ने रुपये देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने लोहे के पंच और लकड़ी की फट्टी से उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसके बाद हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। इस्तेखार किसी तरह अपने घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने सोचा कि सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जाएगी। हालांकि, शुक्रवार सुबह इस्तेखार की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सुमित राठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां-बेटे समेत चार पर लाखों की ठगी का केस:उज्जैन में जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
    Next Article
    4 साल के मासूम के शरीर पर 18 चोट:मौसी बोली- लखनऊ में बाप-सौतेली मां ने 6 महीने से रोज पीट रहे थे, मुंह दबाकर मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment