Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटा लड़की लेकर भागा, पिता की नाले में लाश मिली:गोरखपुर में घर से 500 मीटर दूरी पर मिली बॉडी, घरवालों से नहीं हो सका संपर्क

    4 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में शुक्रवार सुबह चौरहिया नाला में एक बुजुर्ग की लाश मिली है। जिसकी पहचान 50 साल के राजाराम के रूप में हुई। वह जंगल डुमरी नंबर एक के नारायण टोला में रहते थे। अभी तक परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं। सूचना पर गुलरिहा थाने की पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल की। इसके बाद लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पूरा मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र में चित्रकूट टोला के पास का है। बेटा लड़की लेकर फरार, घर में लगा ताला नारायणपुर टोला के रहने वाले राजाराम मजदूरी करता था। राजाराम के चार बेटियां और 2 बेटे हैं। बताया जा रहा है कि एक बेटा गुलरिहा इलाके की ही एक लड़की को लेकर भागा गया है। इसके बाद से ही पूरा परिवार परेशान था। लड़की के घरवाले भी प्रेशर बना रहे थे, इसलिए राजाराम पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर कहीं निकल गए थे। 24 घंटे से घर पर ताला लटका हुआ था। मोहल्ले में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं। राजाराम के घरवालों से कोई संपर्क नहीं हुआ इसी बीच शुक्रवार सुबह 8 बजे घर से 500 मीटर दूर नाले में उतराता हुई लाश देखी गई। आस-पास के लोगों ने तत्काल गुलरिहा थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान कर लाश कब्जे में ले लिया। इसके बाद पुलिस के ही वाहन से लाश मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भिजवाया गया। जहां दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने राजाराम के घरवालों से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार की हत्या करके पुजारी को आखिरी कॉल की:फिर खुद को करंट लगाकर जान दी, मथुरा में घर में मिली भभूत, लाल पोटलियां
    Next Article
    लखनऊ में 12वीं-स्टूडेंट ने कार से 6 को रौंदा:6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक; लड़की के साथ पार्टी से लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment