Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 12वीं-स्टूडेंट ने कार से 6 को रौंदा:6 साल के बच्चे की मौत, 5 की हालत नाजुक; लड़की के साथ पार्टी से लौट रहा था

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में 12वीं के स्टूडेंट ने स्विफ्ट डिजायर कार से सड़क किनारे गाड़ियों में टक्कर मारते हुए 6 लोगों को भी रौंद दिया। इसमें एक 6 साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक बच्चे की पहचान उन्नाव की साधना के बेटे दीक्षांत के रूप में हुई है। वह नानी के साथ पहली बार बाजार आया था। 12वीं का स्टूडेंट हिट एंड रन के बाद वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने उसे एक घंटे के अंदर पकड़ लिया। पूछताछ में कार ड्राइवर स्टूडेंट ने बताया है कि वह एक फेयरवेल पार्टी से लौट रहा था। उसके साथ उसकी क्लासमेट लड़की थी जो एक्सीडेंट के बाद उतर गई थी। पुलिस ने लड़की को भी हिरासत में ले लिया था। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 7 बजे बंथरा थाना क्षेत्र में कानपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास हुआ। हादसे के बाद कार रुकी तो उसमें से लड़की उतर पड़ी। इसके बाद लड़के ने कार की स्पीड बढ़ा दी और वहां से कार लेकर फरार हो गया। लोगों ने उस लड़की को पुलिस के हवाले कर दिया। एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा ने बताया कि कार को ट्रेस करते हुए लड़के को गिरफ्तार कर लिया। कार भी जब्त कर ली। कार को बनी गांव का एक लड़का चला रहा था। वह अवध कालिजिएट में 12वीं का छात्र है। वह और उसके साथ सवार लड़की मोहान रोड पर किसी फेयरवेल पार्टी से लौट रहे थे। उसी दौरान यह दुर्घटना हुई। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरी घटना… हनुमान मंदिर के पास सहिजनपुर के प्रमोद कुमार अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी करके दुकान पर सामान ले रहे थे। तभी लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग कार ड्राइवर को पकड़ने के लिए भागे तो उसने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान उसने बाजार में खरीदारी करने आए बंथरा के पापे उर्फ पउवा के 12 साल के बेटे अरमान को टक्कर मार दी। अरमान को कुचलने के बाद 100 मीटर दूर खड़े उन्नाव के अटवा खुर्द निवासी संजय पटेल की पत्नी साधना पटेल (35), उनकी मां मीना देवी (60) और बेटे दीक्षांत (6) को भी अपनी चपेट में ले लिया। कार ड्राइवर ने उन्नाव के सोहरामऊ के पथरहा गांव के रहने वाले ई-रिक्शा चालक अवध बिहारी (42) को भी रौंद दिया। उसके बाद आगे खड़ी ऑटो में भी जोरदार टक्कर मारी। जब तक लोग कार चालक को पकड़ते वह कार सहित मौके से फरार हो गया। आरोपी लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट के स्टूडेंट पुलिस ने कार से उतारी गई लड़की से पूछताछ कर CCTV फुटेज के सहारे कार चालक का पता लगाने लगी। महज एक घंटे में उसकी कार ट्रेस कर ली। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहा लड़का और सवार लड़की दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने लड़की को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ कर चालक के बारे में जानकारी जुटाई। बंथरा प्रभारी निरीक्षक राणा राजेश सिंह ने बताया- दोनों लड़के-लड़की अवध कॉलेजिएट के स्टूडेंट हैं। अब पढ़िए घायलों ने जो कहा… दीक्षांत मां और नानी के साथ बाजार गया था दीक्षांत के बाबा संतोष कुमार ने बताया- हम लोग तहसील सफीपुर की ऊगू गांव के मूल निवासी है। दीक्षांत की मां उसे पढ़ाने के लिए बंथरा में कमरा किराए पर लेकर रहती थी। दीक्षांत केंद्रीय विद्यालय में पढ़ता था। आज दीक्षांत अपनी मां और नानी के साथ बाजार गया था। इस दौरान हादसा हो गया। किनारे खड़े ऑटो में भी टक्कर मारी पथराहा के रहने वाले ऑटो रिक्शा चालक अवध बिहारी ने बताया- मैं बंथरा चौराहे के पास सवारियों का इंतजार कर रहा था। अचानक किसी ने पीछे से ऑटो में तेज टक्कर मारी। उस दौरान मेरा दिमाग सुन्न हो गया और मुझे कुछ पता ही नहीं चला। कुछ लोग मुझे लेकर अस्पताल आ गए। पति पूरी तरह होश में नहीं हैं घायल अवध बिहारी की पत्नी शिव देवी ने बताया- मेरे पति ऑटो से सवारी उतारकर बैठे ही थे। तभी चार पहिया वाले ने टक्कर मार दी। मैं घर पर थी। पुलिसवालों ने फोन कर बताया कि तुम्हारे पति का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद अस्पताल आई। पति के सिर में चोट लगी है। अभी पूरी तरह होश में नहीं हैं। …
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटा लड़की लेकर भागा, पिता की नाले में लाश मिली:गोरखपुर में घर से 500 मीटर दूरी पर मिली बॉडी, घरवालों से नहीं हो सका संपर्क
    Next Article
    9 साल में 9% औद्योगिक कार्य:रागिनी सोनकर ने विधानसभा में औद्योगिक विकास पर सरकार से पूछे तीखे सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment