Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने पिता की 6 गोलियां मारकर हत्या की:150 करोड़ की प्रॉपर्टी चाहता था, मां लाश देख चीखी, कहा- तूने घर उजाड़ दिया

    1 day ago

    1

    0

    गाजियाबाद में 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे आरोपी ने पिस्टल से पिता के चेहरे, सीने और पेट में 6 गोलियां मारीं। बेटा शराब पीकर घर आया था। पिता ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया। पति का शव देखकर पत्नी चीख पड़ी। बेटे से कहा- तूने पूरा घर उजाड़ दिया। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुका था। आरोपी बेटा निखिल (32) प्रॉपर्टी अपने नाम कराने के लिए पिता हरिओम चौधरी (52) पर दबाव बना रहा था। हरिओम इसके लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि बेटा जमीन बेचकर शराब पी जाएगा। रात को भी जब पिता ने डांटा तो विवाद बढ़ा और निखिल ने पिता की हत्या कर दी। करीब 8 साल पहले निखिल ने अपने छोटे भाई नीशू को भी गोली मारी थी, लेकिन उसकी जान बच गई थी। आरोपी की तलाश में पुलिस की 4 टीमें लगाई गई हैं। घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की है। 25 बीघा जमीन बेटे के नाम थी, फिर भी बना रहा था दबाव हरिओम बुदाना गांव के रहने वाले थे। वह संपन्न किसान थे। मोदीनगर में उनके नाम पर 75 बीघा जमीन और दिल्ली-मेरठ रोड पर जीवन अस्पताल के सामने एक मार्केट है। उनकी कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिवार में पत्नी अनीता, बड़ा बेटा निखिल और छोटा बेटा नीशू हैं। दोनों बेटों की शादी नहीं हुई है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि बड़ा बेटा निखिल शराब का आदी है। इसी वजह से पिता से उसका अक्सर विवाद होता था। उन्होंने निखिल को मार्केट में दुकानें और 25 बीघा जमीन दे रखी थी, लेकिन वह बाकी संपत्ति भी अपने नाम कराना चाहता था। पहले हाथापाई की, फिर गोली मार दी एसीपी ने बताया कि बुधवार रात हरिओम चौधरी ने पत्नी और छोटे बेटे के साथ खाना खाया। उस समय बड़ा बेटा निखिल घर पर नहीं था। वह देर रात शराब पीकर घर पहुंचा। पिता ने शराब पीकर आने पर उसे डांट दिया। इस पर निखिल ने अवैध पिस्टल निकाल ली और पिता से गाली-गलौज करने लगा। दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। शोर सुनकर हरिओम की पत्नी अनीता और छोटा बेटा नीशू भी वहां पहुंच गए। इसी दौरान हाथापाई हुई और निखिल ने पिता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं। गोली लगते ही हरिओम फर्श पर गिर पड़े। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसीपी बोले- जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया परिजनों ने जमीन विवाद की बात बताई है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग, दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे दो लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सतीश महाना पर पलटवार, गोंडा में कहा- विधानसभा अध्यक्ष पद को लज्जित कर रहे
    Next Article
    यूपी के 10 शहरों में बारिश, 36 में अलर्ट:काशी में दशाश्वमेध घाट की सीढ़ियां डूबीं, बलिया में घाघरा उफनाई, घरों को तोड़ रहे लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment