Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने पिता पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत:बलिया में बचाने आए दोनों भाइयों पर भी किया वार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    3 hours ago

    1

    0

    बलिया में बेटे ने पिता पर चाकू से ताबड़तोड हमला कर दिया। बचाने आए दो भाइयों पर भी हमला कर दिया। चाकू लगने से तीनों लहूलुहान हो गए। परिजन घायलों को आनन-फानन में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल भाइयों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता के शव को कब्जे में ले लिया। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। जानिए पूरा मामला यह पूरा मामला दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर का है। मृतक की पहचान लालजी यादव (48) के रूप में हुई है। उनके तीन बेटे राकेश (20), गोविंद (18) और मुकेश हैं। लालजी और उनको बेटों में शुक्रवार की रात में पारिवारिक विवाद में संपत्ति के बंटवारे को लेकर बात हो रही थी। इसी बीच बात बिगड़ गई और मुकेश घर में रखे चाकू से अपने पिता पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया। बचाने आए दोनों भाइयों पर भी हमला कर दिया। चाकू लगने से तीनो लहूलुहान होकर धरती पर गिर गए। परिजनों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने डॉयल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची डॉयल 112 ने गंभीर रूप से घायल लालजी और उनके दोनों बेटों को तत्काल सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लालजी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल भाइयों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गांव में पुलिस बल तैनात सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही आरोपी बेटे मुकेश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी बेटे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। बता दें घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पुलिस अधिकारियों की ओर से निगरानी की जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड BSF जवान की मौत:एटा हाईवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से बाइक से लौट रहे थे घर
    Next Article
    क्या समय से पहले आ गई गर्मी? देश के इन हिस्सों में बढ़ रहा तापमान, हरियाणा-पंजाब-यूपी में बारिश का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment