Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अज्ञात वाहन की टक्कर से रिटायर्ड BSF जवान की मौत:एटा हाईवे पर हुआ हादसा, दिल्ली से बाइक से लौट रहे थे घर

    5 hours ago

    1

    0

    एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में गांव भादवा के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे सड़क हादसे में रिटायर्ड बीएसएफ जवान अजय पाल की मौत हो गई। उनकी बाइक को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मृतक अजय पाल (पुत्र प्रेमपाल) मारहरा थाना क्षेत्र के गांव मोइनुद्दीनपुर के निवासी थे। वे दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे। देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। देखिए 2 तस्वीरें… मौके पर पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही पिलुआ थाना प्रभारी संजय राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षतिग्रस्त बाइक को सड़क से हटाकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर थे कार्यरत थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक की पत्नी के भाई ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अजय पाल सिंह बीएसएफ से रिटायर होने के बाद नोएडा/दिल्ली स्थित एक बैंक में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर कार्यरत थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लेखपाल ने सपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा:भू माफिया हिस्ट्रीशीटर कर सकते हैं मेरी हत्या, विधायक अखिलेश यादव बोले सारी बातें बेबुनियाद
    Next Article
    बेटे ने पिता पर किया चाकू से ताबड़तोड़ हमला, मौत:बलिया में बचाने आए दोनों भाइयों पर भी किया वार, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment