Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने सामान भेजा है कहकर घर में घुसा पड़ोसी:पहचानते ही हथौड़े-सरिए से चेहरे पर वार किए, पठानकोट में महिला मर्डर की कहानी पढ़िए

    6 hours ago

    1

    0

    पठानकोट में कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हत्यारा कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि उनका पड़ोसी ही था। जांच में सामने आया है कि पड़ोसी ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। वह टोपी पहनकर और हाथ में खाली डिब्बा लेकर घर पहुंचा था। उसने महिला को कहा था कि आपके बेटे ने सामान भेजा है। अचानक चेहरे से कपड़ा सरकने के कारण महिला ने उसे देख लिया तो उसने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के सोने के 2 कंगन लेकर भाग निकला। घर जाकर मुंह हाथ धोए और मोहल्ले में शोर मचने पर लोगों की भीड़ में शामिल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कातिल छत के रास्ते भागा है, जिसके बाद पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो संदिग्ध मानकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने सच उगला तो पूरी वारदात से पर्दा उठ गया। कैसे घर में घुसा, क्यों की हत्या और फिर कैसे पकड़ा गया, पूरी कहानी नीचे पढ़ें… कैसे हत्या को अंजाम दिया, पढ़िए 5 पॉइंट में… अब पढ़िए कैसे पकड़ में आया पड़ोसी अकेला रहता था आरोपी, नशे का आदी आरोपी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका कोई भाई या बहन नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी था। मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया कि वह चिट्टा बेचने का काम करता था। 2 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी थाना 1 के प्रभारी और मामले के आईओ दविंदर काश्नी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी की 2 दिन की रिमांड हासिल की है। उससे पूछताछ की जा रही है। ----------- ये खबर भी पढ़ें… कारोबारी की पत्नी का कातिल पड़ोसी निकला, घर जाकर मुंह-हाथ धोए, खून से सने कपड़े बदले पठानकोट में 75 साल की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। कातिल उसका पड़ोसी व्यक्ति ही निकला। जिसने महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से वार किए। चेहरे और गर्दन पर सरिए से हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी, जबकि उनके पति और बेटा दुकान पर गए हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में बिजली समस्याएं निपटाने का टाइम फिक्स:फ्यूज उड़ा तो 4 घंटे में ठीक करना होगा, ऐसी 15 सर्विस लिस्ट में; देरी पर अधिकारी भरेंगे फाइन
    Next Article
    पंजाब पुलिस ने शादी समारोह से दुल्हन का पिता उठाया:कहा- चोरी केस में वांटेड; परिजन बोले- सड़क पर घसीटा, बिना वर्दी वालों ने पीटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment