Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी-नातिन के सामने दामाद को पीटकर मार डाला:लखनऊ के वकील की बेटी ने प्रतापगढ़ में की थी लव मैरिज, सिर पर मारा पटरा

    11 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में वकील ने दामाद को अपनी बेटी और 3 साल की मासूम नातिन के सामने पटरे से पीट-पीटकर मार डाला। बीच-बचाव कर रही बेटी को भी चोटें आईं। उसकी बेटी ने चार साल पहले लव मैरिज की थी। घटना मंगलवार देर रात आशियाना इलाके में हुई। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ससुराल पक्ष के वकील ससुर सहित छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान प्रतापगढ़ के सांगीपुर के विष्णु यादव (32) के रूप में हुई है। विष्णु जोमेटो में डिलीवरी ब्वॉय था। वह रात करीब 8 बजे पत्नी और बच्ची को नाना-नानी से मिलवाने के लिए आशियाना ससुराल आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दामाद का ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद हो गया। इस पर ससुर ने चारपाई का पटरा दामाद के सिर पर मार दिया। बताया जाता है कि ससुर तीर्थराज बेटी की लव मैरिज से खुश नहीं थे। लेकिन, बेटी के कहने पर दामाद 2 साल की बेटी को लेकर प्रतापगढ़ से यहां नाना-नानी से मिलाने आता था। 2 तस्वीरें देखिए… अब घटनाक्रम विस्तार से… परिवार के खिलाफ जाकर की शादी हत्यारोपी तीर्थराज सिंह लखनऊ हाईकोर्ट में वकील हैं। वह आशियाना सेक्टर-I स्थित मकान संख्या ए-1061 में पत्नी सरोज और पांच बेटियों राधा, साक्षी, रत्ना, ज्योति और विधि सिंह के साथ रहते हैं। चार साल पहले मझली बेटी साक्षी ने प्रतापगढ़ के विष्णु यादव से परिवार के खिलाफ जाकर लव मैरिज कर ली थी। बेटी को नाना-नानी से मिलाने लाया था विष्णु शादी के बाद पत्नी साक्षी के साथ अपने घर सांगीपुर प्रतापगढ़ में रहता था। उनकी 2 साल की बेटी अर्चिता भी है। वह साक्षी की जिद पर यहां आता था। मंगलवार को भी पत्नी के कहने पर ही आया था। खाना खाने के बाद रात करीब 10 बजे उसका ससुर तीर्थराज से विवाद हो गया। शोर सुनकर विष्णु की सालियां और अन्य ससुरालीजन दौड़े। इस बीच तीर्थराज ने चारपाई के पटरे से विष्णु के सिर पर वार कर दिया। विष्णु का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर मौके पर ही गिर पड़ा। पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई पड़ोसियों से घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद तीर्थराज और उनकी बेटियों समेत पांच आरोपियों के फिंगर प्रिंट लिए गए। तीर्थराज और उनकी चार बेटियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। विष्णु के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। उनके आने पर हत्याकांड से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी हो सकेगी। उनकी तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रेम विवाह के कारण नाराज रहते थे तीरथ पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि तीर्थराज अपनी बेटी साक्षी और विष्णु की लव मैरिज के बाद से दोनों से नाराज रहते थे। वह इसी कारण विष्णु से कम बातचीत करते थे। उनके पड़ोसी ने बताया- तीर्थराज गाड़ी में भाजपा का झंडा लगाकर चलते हैं। दबंग छवि के व्यक्ति हैं। डेढ़ साल पहले दामाद से विवाद होने पर उसे चाकू मारा था। तब भी उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। साली के अपहरण में जेल गया था दामाद करीब दो साल पहले दामाद विष्णु साली के अपहरण के आरोप में जेल गया था। वहां से एक साल पहले बाहर आया। इसके बाद ससुर-दामाद के बीच दूरियां और बढ़ गई थीं। तीर्थ, विष्णु को एकदम देखना नहीं पसंद करता था। …………………………… यह खबर भी पढ़ें कुलदीप यादव की दुल्हन के साथ विंटेज कार से एंट्री:CM योगी और अखिलेश के पैर छुए, रिसेप्शन में गंभीर-धवन और जडेजा भी पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में रिसेप्शन पार्टी चल रही है। कुलदीप अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रोल्स-रॉयस विंटेज कार में सवार होकर होटल द सेंट्रम पहुंचे। 1960 मॉडल की यह कार दिल्ली से मंगवाई गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में मां बेटे की सिर कूचकर हुई थी हत्या:पति मुंबई से लौटा, आज होगा अंतिम संस्कार; पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया
    Next Article
    छात्रों के हंगामे के बाद इंटर हॉस्टल प्रतियोगिता स्थागित:मेरठ की CCSU में छात्र नेता बोले- प्रबंधन ने किया था भेदभाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment