Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में मां बेटे की सिर कूचकर हुई थी हत्या:पति मुंबई से लौटा, आज होगा अंतिम संस्कार; पुलिस ने 4 को हिरासत में लिया

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के अंतू थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान में सो रहे मां-बेटे की सिर कूचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार को हिरासत में लिया है। यह घटना रविवार रात अंतू थाना क्षेत्र के पारा हमीदपुर गांव की है। गांव निवासी दिनेश कुमार मौर्य की 40 वर्षीय पत्नी शिवपत्ती देवी और उनके 14 वर्षीय बेटे औरभ की निर्माणाधीन मकान में सोते समय हत्या कर दी गई। दोनों के सिर कूचकर मारे गए थे। जिला मुख्यालय पर मॉल में काम करने वाली शिवपत्ती की तीनों बेटियां अर्पिता, रितिका और वंशिका घटना की सूचना मिलते ही पहुंच गईं। मंगलवार दोपहर को शिवपत्ती के पति दिनेश कुमार मौर्य मुंबई से घर लौटे। शव घर पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचे तो एसओ अभिषेक सिंह सिरोही, शहर कोतवाल सुभाष यादव और सीओ सिटी शिवनारायण वैस भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बेटी की तहरीर पर पड़ोसी अधिवक्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतका शिवपत्ती का जेठ मनोज सूरत से आ रहा है। उसके आने के बाद बुधवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुलदीप-वंशिका का लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन:सीएम, पूर्व सीएम, टीम इंडिया के कोच और खिलाड़ियों का जमावड़ा
    Next Article
    बेटी-नातिन के सामने दामाद को पीटकर मार डाला:लखनऊ के वकील की बेटी ने प्रतापगढ़ में की थी लव मैरिज, सिर पर मारा पटरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment