Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेतवा में बहे युवक की 45 घंटे बाद भी तलाश:ललितपुर में दोस्त बना रहे थे वीडियो, पुलिस बोली- लगातार चल रहा सर्च ऑपरेशन

    2 hours ago

    1

    0

    ललितपुर में बेतवा नदी में बहे 19 वर्षीय ट्रक चालक सुखदेव अहिरवार का 45 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। सुखदेव बुधवार, 26 अगस्त को सुकुवां-ढुकुवां बांध से गिरते पानी के बीच नहाते समय तेज धार में बह गया था। कानपुर से आई एनडीआरएफ की 12 सदस्यीय टीम शुक्रवार सुबह से उसकी तलाश में जुटी है। ग्राम बिरधा निवासी सुखदेव अपने पांच दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे सुकुवां-ढुकुवां बांध पर पिकनिक मनाने गया था। वह बांध के गेटों से गिर रहे पानी के नीचे बेतवा नदी में नहाने लगा। इस दौरान उसके कुछ दोस्त वीडियो बना रहे थे, तभी सुखदेव नदी के तेज बहाव में बह गया। लोगों ने उसे बहते हुए देखा। मौके पर ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी दौड़कर पहुंचा, लेकिन पानी का तेज बहाव इतना अधिक था कि कोई भी नदी में उतरने की हिम्मत नहीं कर सका। पुलिसकर्मी ने रस्सी मांगी, लेकिन सफलता नहीं मिली। एनडीआरएफ की टीम गुरुवार दोपहर 12 बजे से ही खोजबीन कर रही है, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण उनकी नाव नदी में नहीं उतर पाई है। गुरुवार को एनडीआरएफ कर्मियों ने पुल के पास जंजीरें और कांटे डालकर उसकी तलाश की थी। पुलिस ने बेतवा नदी पर घटना स्थल से लगभग 40 किलोमीटर दूर झांसी में बने परीछा बांध तक खोजबीन के लिए झांसी पुलिस से भी संपर्क किया है, लेकिन वहां भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। तेज बहाव के चलते रेस्क्यू अभियान में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। थानाध्यक्ष पुराकलां अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि बेतवा नदी में बहे युवक की तलाश के लिए कानपुर से आई एनडीआरएफ की टीम लगातार खोजबीन में लगी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा के अवागढ़ में खाद्य विभाग की छापेमारी:मिठाई विक्रेता के प्रतिष्ठान से दो नमूने लिए
    Next Article
    फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई:मिलावटखोरों से 9.28 लाख रुपये जुर्माना वसूला, 11 नमूने मिले गड़बड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment