Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद बुढ़वल शुगर मिल चालू कराने का प्रयास करूंगा:रामनगर से सपा MLA फरीद किदवई बोले- काम के बल पर खुद को 10 में से 9 नंबर दूंगा

    2 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी की रामनगर विधानसभा क्षेत्र से 6 बार के सपा विधायक और पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवई का कहना है कि पिछले चार वर्षों में क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक निधि और प्रशासनिक सहयोग से सड़क, पुल और अन्य जनहित के काम किए गए। क्षेत्र में अभी भी कई बड़े काम बाकी हैं, जिनमें बंद पड़ी बुढ़वल शुगर मिल को फिर से शुरू कराना मेरी प्राथमिकता है। दैनिक भास्कर से बातचीत में विधायक ने बेबाकी से जवाब दिए। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: पिछले चार वर्षों में आपने क्षेत्र में क्या काम कराए? जवाब: विधानसभा क्षेत्र में कई विकास कार्य कराए गए हैं। विधायक निधि और प्रशासनिक सहयोग से सड़क, पुल और अन्य जनहित के काम किए गए। हाल ही में एक गांव में करीब 45 लाख रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सवाल: ऐसा कौन सा काम है जो अभी तक नहीं हो पाया? जवाब: बुढ़वल शुगर मिल का दोबारा संचालन मेरी प्राथमिकता रही है। पहले यह मिल क्षेत्र की अर्थव्यवस्था का बड़ा केंद्र थी, लेकिन बंद होने से स्थानीय व्यापार और रोजगार पर असर पड़ा। इस मुद्दे को लगातार उठाया गया है, लेकिन अभी तक इसे शुरू नहीं कराया जा सका। सवाल : अपने कामकाज को 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब : अपने काम का मूल्यांकन करना मेरा काम नहीं है। यह अधिकार जनता के पास है। हालांकि व्यक्तिगत तौर पर मैं अपने काम को नौ से कम अंक नहीं दूंगा। सवाल : क्या 2027 में फिर चुनाव लड़ने की तैयारी है? जवाब : टिकट देना पार्टी नेतृत्व का निर्णय होता है। अगर सर्वे होगा तो मुझे विश्वास है कि मैं मजबूत स्थिति में रहूंगा। सवाल : क्या आपके परिवार से भी कोई राजनीति में आगे आ सकता है? जवाब : मैं छह बार विधायक रहा हूं। यह जनता के विश्वास का परिणाम है। आगे पार्टी और जनता जो निर्णय करेगी, वही स्वीकार होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रमजान पर फितरा अदा करना हर साहिबे-निसाब मुसलमान पर जरूरी:मौलाना रियाज उल हक कासमी ने ₹65 प्रति व्यक्ति तय की
    Next Article
    कानपुर कचहरी परिसर में लटकता मिला मुंशी का शव:रविवार शाम घर से निकला था, देर रात दुकानदार ने फंदे से लटकते देखा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment