Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बाराबंकी के टेरा गांव में दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ग्रामीण, प्रेम विवाह किया था मृतक

    19 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के टेरा दौलतपुर गांव में एक युवक का शव उसके घर के बंद कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आशीष कुमार (करीब 30 वर्ष) पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशीष ने करीब पांच वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था और उसकी एक छोटी बेटी भी है। वह गांव में ही रहता था। उसके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आशीष कुछ दिन पहले अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर घर लौटा था और तब से घर पर ही रह रहा था। बुधवार को पड़ोसियों ने घर का दरवाजा काफी देर तक बंद देखा और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्हें संदेह हुआ। ग्रामीणों ने आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो आशीष का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जहांगीराबाद थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएम योगी की माता पर टिप्पणी का विरोध:सहारनपुर में हिन्दू संगठनों ने मौलाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
    Next Article
    12 हजार घरों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली:बुलंदशहर में बिजली उपकेंद्रों के टेस्टिंग कार्य से आपूर्ति बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment