Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीएम योगी की माता पर टिप्पणी का विरोध:सहारनपुर में हिन्दू संगठनों ने मौलाना पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

    17 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर में बुधवार को हिन्दू संगठनों ने एक मौलाना के कथित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। हिन्दू युवा वाहिनी और विश्व हिन्दू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। संगठनों का आरोप है कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उनका कहना है कि इस बयान से सनातन धर्म के अनुयायियों की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मौलाना ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौवंश संरक्षण के लिए बनाए गए सख्त कानूनों को लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयान समाज में धार्मिक भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं। संगठनों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान प्रदेश मंत्री संजय वर्मा ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को देश के मुख्यमंत्री या उनके परिवार के बारे में इस तरह की टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हिन्दू समाज आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। वर्मा ने बिहार सरकार से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने की मांग की। हिन्दू संगठनों ने प्रशासन से मौलाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की टिप्पणी करने का साहस न कर सके। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और त्वरित कार्रवाई की अपनी मांग दोहराई। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री संजय वर्मा, सुधांशु शर्मा, पंकज शर्मा भगत, दीपक शर्मा, वंश और आशीष सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बारातियों के हुड़दंग मामले में एक युवक गिरफ्तार:गाड़ियों का 10 हजार का चालान, रोड जाम कर आतिशबाजी कर नोट उड़ाए थे
    Next Article
    बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बाराबंकी के टेरा गांव में दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ग्रामीण, प्रेम विवाह किया था मृतक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment