Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    12 हजार घरों में 4 घंटे गुल रहेगी बिजली:बुलंदशहर में बिजली उपकेंद्रों के टेस्टिंग कार्य से आपूर्ति बाधित

    21 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में बिजली उपकेंद्रों के टेस्टिंग और फीडर सेग्रिगेशन कार्य के कारण 12 मार्च को क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे लगभग 12 हजार घरों में चार घंटे तक बिजली गुल रहने का अनुमान है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभाग के अनुसार, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सजनी मंडी प्रथम पर टेस्टिंग कार्य सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान देविपुरा प्रथम, कालाआम, सुनारों वाली गली, बूरा बाजार, कालिंदी रोड, भगवानपुरा और पंजाबी कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसी तरह, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सजनी मंडी द्वितीय पर भी टेस्टिंग कार्य प्रस्तावित है। इसके चलते दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक गायत्री नगर, कांशीराम आवासीय योजना, धमेड़ा अड्डा, रमपुरा, शिकारपुर बाईपास रोड, नर्सलघाट, फैसलाबाद और आर्यनगर क्षेत्र में बिजली बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र नीमखेड़ा से पोषित 11 केवी फीडर पर आरडीएसएस योजना के तहत फीडर सेग्रिगेशन कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 9 बजे से 11 बजे तक नीमखेड़ा, चावली और न्यासपुर गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित समयावधि के दौरान पेयजल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंद कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव:बाराबंकी के टेरा गांव में दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे ग्रामीण, प्रेम विवाह किया था मृतक
    Next Article
    अपना दल कमेरावादी जिलाध्यक्ष की जमानत याचिका खारिज:मिर्जापुर जेल में गौ तस्करी के आरोप में बंद, पल्लवी पटेल ने किया था प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment