Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में 400 किलो महुआ लहन नष्ट:अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग और पुलिस की कार्रवाई

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा में होली से पहले आबकारी विभाग और पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अतर्रा क्षेत्र के बदौसा थाना अंतर्गत बाघे नदी कछार में चलाए गए अभियान के दौरान लगभग 400 किलोग्राम महुआ लहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण को रोकने के उद्देश्य से की गई। यह संयुक्त कार्रवाई आबकारी निरीक्षक, पुलिस और उपजिलाधिकारी/तहसीलदार अतर्रा की टीम द्वारा की गई। टीम ने बदौसा थाना क्षेत्र के केवटनपुरवा और केवटरा गांवों में दबिश दी। इस दौरान नदी किनारे बसे एक दर्जन से अधिक घरों, खेतों, झाड़ियों और अन्य जंगली क्षेत्रों की सघन तलाशी ली गई। तलाशी अभियान के दौरान, विभिन्न स्थानों पर खेतों में प्लास्टिक के डिब्बों में छिपाकर रखा गया लगभग 400 किलोग्राम महुआ लहन बरामद किया गया। यह अवैध लहन, जिसका उपयोग कच्ची शराब बनाने के लिए किया जाता है, तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जिला आबकारी अधिकारी, बांदा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि इसे किसी भी कीमत पर फलने-फूलने नहीं दिया जाएगा और एक नियमित अंतराल पर टीमें बनाकर लगातार दबिश दी जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में आबकारी निरीक्षक संदीप नाथ त्रिपाठी, राजकुमार यादव, नायब तहसीलदार राजीव कुमार यादव, उपनिरीक्षक प्रमोद यादव, उपनिरीक्षक राम नारायण सरोज सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PWD एक्सईएन के वायरल वीडियो की जांच पूरी:SDM और परियोजना निदेशक ने DM को दी रिपोर्ट, DM ने शासन को भेजी जांच रिपोर्ट
    Next Article
    लखनऊ में रात में हजारों शिया सड़क पर उतरे:प्रदर्शन की BJP विधायक ने की निंदा; सपा नेता बोले- जोश में होश न खोएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment