Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में नाले के तेज बहाव में बहे 4 लोग:3 की डूबने से मौत, शव बरामद; 1 को सुरक्षित निकाला गया

    4 hours ago

    1

    0

    बांदा जिले के मरका थाना क्षेत्र के गुजेनी गांव में मंगलवार शाम एक नाले में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। तेज बारिश के कारण नाला उफान पर था। मृतकों में कोमल यादव (27 वर्ष), सियादुलारी (52 वर्ष) और कुसुमरानी (35 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, कोमल यादव, सियादुलारी, कुसुमरानी और रामखेलावन (36 वर्ष) खेतों से काम कर अपने घर लौट रहे थे। नाला पार करते समय पानी का बहाव तेज होने के कारण चारों बह गए। रामखेलावन तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। रामखेलावन ने तुरंत परिजनों और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीणों ने डूबे हुए लोगों की तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। रात करीब 8:30 बजे तीनों शवों को नाले से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बांदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर आर्थिक सहायता सहित हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस घटना के बाद तीनों परिवारों सहित पूरे गांव और क्षेत्र में गम का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 4000 क्विंटल से अधिक चीनी भंडारण पर रोक:जमाखोरी पर रोक, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ने जारी किया निर्देश
    Next Article
    सीतापुर में जमीन विवाद पर मारपीट, छह घायल:तीन महिलाएं भी शामिल, दो गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर; FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment