Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में 4000 क्विंटल से अधिक चीनी भंडारण पर रोक:जमाखोरी पर रोक, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति ने जारी किया निर्देश

    5 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब आपूर्ति विभाग एक्शन में आया है। चीनी और उससे बने उत्पादों की जिला आपूर्ति विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। ऐसे में अपर जिलाधिकारी आपूर्ति अमित कुमार मालवीय ने सख्त निर्देश जारी करते हुए किसी भी डीलर को 4000 क्विंटल से अधिक चीनी रखने की मनाही कर दी और यह भंडारण 30 दिन से अधिक भी नहीं होगा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया की यह निर्णय अधिकारीयों और व्यापारियों के बीच हुई बैठक के बाद लिया गया है। 4000 क्विंटल से ज्यादा नहीं कर सकेंगे भंडारण जिला खाद्य विपणन अधिकारी अविनाश झा ने बताया- आपूर्ति विभाग चीनी के दामों पर नजर बनाए हुए हैं। इसके आलावा गुड़, मिठाई और अन्य सामान जो चीनी से बनते और बिकते हैं। उस पर भी नजर है। इसी कड़ी में जिला आपूर्ति अधिकारी अमित कुमार मालवीय के नेतृत्व में आपूर्ति सभागार में व्यापारियों के साथ एक अहम बैठक की गई। जिसमें यह फैसला लिया गया कि कोई 4000 क्विंटल से अधिक का चीनी भण्डारण नहीं करेगा। जमाखोरी पर कसेगी नकेल अविनाश झा ने बताया - सभी व्यापारियों को यह बताया गया है कि कोई भी व्यापारी 30 दिन से ज्यादा पहले स्टॉक को भंडारण नहीं करेगा। व्यपारियों को यह बताया गया है कि किसी भी तरह से चीनी को लेकर कोई समस्या नहीं है। चीनी पर्याप्त मात्रा में आ रही है। कोई भी इसकी जमाखोरी न करे। इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी व्यापारी सरकार के ऑनलाइन पोर्टल पर खपत और आपूर्ति दोनों का ब्योरा दर्ज करेंगे। जिसकी हर शुक्रवार को समीक्षा होगी। तहसीलों में बनाई गई निगरानी समिति अविनाश झा ने बताया- चीनी की खपत और आपूर्ति निगरानी के लिए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर तहसीलों पर निगरानी समिति बनायी गई है। जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी को सौंपी गई है। इसके अलावा एक मूल्य निगरानी प्रकोष्ठ भी बनाया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आकांशु श्रीवास्तव सहायक मंडल विद्युत अभियंता बने:विभागीय परीक्षा में सफल, वंदे भारत परियोजनाओं में दिया योगदान
    Next Article
    बांदा में नाले के तेज बहाव में बहे 4 लोग:3 की डूबने से मौत, शव बरामद; 1 को सुरक्षित निकाला गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment