Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में न्यायालय से फरार बंदी, 24 घंटे बाद भी:पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर दे रहीं दबिश

    3 hours ago

    1

    0

    बांदा न्यायालय परिसर से एनडीपीएस एक्ट का एक बंदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। फरार बंदी की पहचान पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकला गांव निवासी 32 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है। चिल्ला थाना पुलिस ने उसे 6 जून 2026 को 65 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। संजय मंडल कारागार में बंद था। शुक्रवार को उसे एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया था। कचहरी स्थित लाकअप से पेशी के लिए ले जाते समय उसने बाथरूम जाने की बात कही। जब एक पुलिसकर्मी उसे कचहरी परिसर में बने बाथरूम के पास ले गया, तो संजय उसके हाथ से रस्सी झटककर भाग निकला। बंदी के फरार होते ही पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी कर दी। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे, निजी वाहन स्टैंड और जिले के प्रमुख मार्गों व चेकपोस्टों पर सघन निगरानी शुरू की गई। पुलिस की टीमें लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक संजय सिंह का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि फरार बंदी की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसकी तलाश में जुटी हैं। इसके साथ ही, विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि फरार बंदी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार, संजय सिंह के खिलाफ पैलानी थाने में एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। न्यायालय परिसर से फरार होने के मामले में उसके खिलाफ एक नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है। इसके अतिरिक्त, बंदी की निगरानी में लापरवाही बरतने वाले संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट पुलिस लाइन तिराहे का होगा सौंदर्यीकरण:डीएम-एसपी ने जलभराव रोकने को नाली बनाने के दिए निर्देश
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी के जिला अस्पताल में भर्ती महिला से छेड़छाड़:पेशेंट हेल्पर गिरफ्तार, पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment