Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में पुलिस की भैंस चोरों से मुठभेड़:एक घायल, दो गिरफ्तार; चोरी की 3 भैंसें बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    बांदा में थाना कोतवाली देहात और एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम की भैंस चोरों के एक गिरोह से मुठभेड़ हुई। गश्त के दौरान हुई इस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुछ चोर चहितारा गांव की तरफ से भैंसों को बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। चेकिंग के दौरान, अभियुक्त अपनी पिकअप लोडर लेकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के नीचे बनी सर्विस लेन की तरफ भागे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकराकर रुक गई। जब पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, तो अभियुक्तों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक अभियुक्त फिरोज खान उर्फ अनीश (पुत्र इस्लाम खान, निवासी सिमौर रोड, महबूबनगर, थाना गाजीपुर, जिला फतेहपुर) के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। फिरोज खान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने अन्य दो अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच और पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त पिकअप लोडर का उपयोग कर सुनियोजित तरीके से रात में भैंस चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। उन्होंने 20/21 फरवरी 2026 को थाना बिसंडा, 10/11 मार्च 2026 को थाना कोतवाली नगर और 24/25 मार्च 2026 को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदातें की थीं। इन मामलों में संबंधित थानों में पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्तों ने कुल 10 भैंस/पड़िया/पड़ा चोरी किए थे। इनमें से 03 मौके से बरामद कर लिए गए हैं, जबकि शेष 07 को अभियुक्तों ने पहले ही उन्नाव के स्लॉटर हाउस में कटवा दिया था। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान फिरोज खान उर्फ अनीश (मुठभेड़ में घायल), चंदन पुत्र रामदीन और पंकज सिंह पुत्र रामचंद्र के रूप में हुई है। ये सभी फतेहपुर जिले के रहने वाले हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ में अब एक फोन पर मिलेगा सिलेंडर:सार्वजनिक आयोजनों के लिए इमरजेंसी कोटा, डीएसओ ने की अफवाहों से बचने की अपील
    Next Article
    इटावा में आर्म्स एक्ट के दो आरोपी दोषी करार:कोर्ट ने एक-एक साल की सजा और जुर्माना सुनाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment