Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ में अब एक फोन पर मिलेगा सिलेंडर:सार्वजनिक आयोजनों के लिए इमरजेंसी कोटा, डीएसओ ने की अफवाहों से बचने की अपील

    1 hour ago

    1

    0

    हापुड़ में सार्वजनिक और धार्मिक आयोजनों के लिए रसोई गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक आपातकालीन कोटा निर्धारित किया है। जिले भर में लोग एक काल पर आवेदन कर सिलेंडर ले सकतें हैं। जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) डॉ. सीमा बालियान ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। तीनों तहसील में कर सकेंगे आवेदन दरअसल,आयोजक शादी-विवाह, धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रमों से पहले ही सिलेंडर की मांग कर सकते हैं। DSO डॉ. सीमा बालियान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए एक तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में तहसीलदार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक शामिल हैं। पहले सिलेंडर के आवेदन के लिए डीएसओ कार्यालय आना पड़ता था, लेकिन अब यह प्रक्रिया तहसील स्तर पर ही पूरी की जा सकेगी। इन नंबर पर करें कॉल DSO डॉ सीमा बालियान ने बताया कि आयोजक अपने संबंधित तहसील में तहसीलदार, पूर्ति निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, किसी भी परेशानी या शिकायत के लिए कंट्रोल रूम के तीन नंबर 01222304834, 01222304835 और 1077 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप:पति, सास-ससुर समेत पांच पर जान से मारने की धमकी आदि का केस दर्ज
    Next Article
    बांदा में पुलिस की भैंस चोरों से मुठभेड़:एक घायल, दो गिरफ्तार; चोरी की 3 भैंसें बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment