Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में दूल्हे पक्ष ने दहेज मांगा:3 लाख रुपये न देने पर बारात वापस ले जाने की धमकी दी, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    बांदा के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरा-ब निवासी मोहनलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीमा साहू की शादी अतर्रा निवासी हर्षित से तय हुई थी। शादी समारोह 11 मार्च को अतर्रा के मिथलेश मैरिज हॉल में आयोजित किया गया था। मोहनलाल साहू के अनुसार, दोपहर में शादी समारोह के दौरान दूल्हे के पिता मुन्नू लाल अपने बेटे हर्षित के साथ मैरिज हॉल पहुंचे। उन्होंने दहेज के सामान की जगह 3 लाख रुपये नकद की मांग की। आरोप है कि दूल्हे पक्ष ने कहा, "यदि 3 लाख रुपये नहीं दिए गए तो बारात वापस ले जाएंगे और शादी नहीं होगी।" इस अचानक मांग से लड़की पक्ष के लोग हैरान और परेशान हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि पहले ऐसी कोई शर्त नहीं रखी गई थी। शादी के समय दबाव बनाकर पैसे मांगने की कोशिश की गई। इसके बाद रात में लड़का हर्षित और उसके कुछ साथी मैरिज हॉल आए। उन्होंने गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। लड़की वालों ने लॉज का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। मोहनलाल साहू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की मांग की है। उन्होंने बताया कि शादी में उनके साढ़े 10 लाख रुपये खर्च हुए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस अधीक्षक ने मामले का संज्ञान लेते हुए अतर्रा कोतवाली को जांच के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रात में अचानक धू-धूकर जली दुकान:प्रयागराज में दुकानदार बोला- जानबूझकर आग लगाई गई, 80 हजार का माल राख
    Next Article
    ट्रैक्टर बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:गोंडा में किसानों को रेलवे में लगाने का देते थे झांसा, ट्रैक्टर बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment