Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रैक्टर बेचने वाला अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार:गोंडा में किसानों को रेलवे में लगाने का देते थे झांसा, ट्रैक्टर बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा की नवाबगंज पुलिस ने किसानों से धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय जालसाज गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच ट्रैक्टर बरामद किए हैं। इस गिरोह के सदस्य किसानों को झांसा देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे। बाद में उन्हें रेलवे में लगाने का लालच देकर ट्रैक्टर लेकर बेच देते थे। वहीं गिरफ्तार आरोपियों में कुलदीप सिंह (प्रतापगढ़), सुभाष चंद्र यादव (मैनपुरी), रामजी शर्मा (मथुरा) और संदीप यादव (बाराबंकी) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी किसानों को डाउन पेमेंट देकर उनके नाम पर ट्रैक्टर फाइनेंस कराते थे। इसके बाद वे किसानों को बताते थे कि इन ट्रैक्टरों को रेलवे में काम के लिए लगाया जाएगा, जिससे हर महीने 25 हजार रुपए किराया मिलेगा। दूसरे जिलों में ले जाकर बेचते थे किसानों का भरोसा जीतने के लिए आरोपी उन्हें तीन महीने का अग्रिम किराया भी दे देते थे। झांसे में आकर किसान अपने ट्रैक्टर इन लोगों को सौंप देते थे। इसके बाद आरोपी ट्रैक्टरों को रेलवे में लगाने के बजाय दूसरे जिलों में ले जाकर अधिक कीमत पर बेच देते थे और पैसे आपस में बांट लेते थे। इस मामले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव निवासी हृदयराम, प्रभावती और अनीस कुमार ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई थीं। अनीस कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके ट्रैक्टर को रेलवे में लगाने के बहाने लिया था और तीन महीने का किराया भी दिया था, लेकिन बाद में ट्रैक्टर दूसरे जिले में बेच दिया और वापस नहीं किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सुभाष चंद्र यादव के खिलाफ तीन और कुलदीप सिंह के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न थानों में पांच मुकदमे पहले से दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया- नवाबगंज थाने में ट्रैक्टर गायब होने के कुल आठ मामले सामने आए थे। इनमें से अब तक सात ट्रैक्टर बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक ट्रैक्टर की तलाश जारी है। पुलिस फरार ट्रैक्टर की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में दूल्हे पक्ष ने दहेज मांगा:3 लाख रुपये न देने पर बारात वापस ले जाने की धमकी दी, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
    Next Article
    उद्घाटन के 2-दिन बाद ग्रीन कॉरिडोर के पास सड़क धंसी:5 फीट गहरा गड्ढा, खर्च अधिक होने के कारण नहीं शिफ्ट की थी सीवर लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment