Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद मकान में फिर घुसा चोर, एक को दबोचा:तलाशी के दौरान अंटी से निकला प्लास, बोला- दोस्त साथ लाया था, एक्सटेंशन का मामला

    1 day ago

    1

    0

    मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार देर रात चोर...चोर... का शोर मच गया। लोगों ने एक बंद मकान के बाहर खड़े संदिग्ध को दबोच लिया। आरोपी के पास से एक प्लास और तार बरामद हुआ जो उसने घर के अंदर से काटा था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इसका दूसरा साथी मकान के अंदर मौजूद है। लोगों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर बच निकला। फिलहाल पुलिस पकड़े गए संदिग्ध को थाने लेकर आ गई है। जागृति विहार एक्सटेंशन में सोमवार देर रात करीब पौने बारह बजे एक शख्स की नजर बंद मकान के बाहर खड़े संदिग्ध पर पड़ी। बारिश में उसकी मौजूदगी उस शख्स को खटकने लग। उसने आस पास के लोगों को फोन पर उस व्यक्ति के बारे में बताया। इसके बाद कई लोग गुपचुप उसकी हरकत पर नजर रखने लगे। पता चला कि उसका कोई साथी भी था जो उस मकान के अंदर कूद चुका था। इसके बाद लोग घरों से निकल आए और उन्होंने आरोपी को दबोच लिया, जिसने अपनी पहचान अजय निवासी प्रवेश विहार के रूप में कराई। संदिग्ध की जेब से मिला प्लास लोगों ने उस संदिग्ध को पकड़ा तो वह खुद को छुड़ाकर भागने का प्रयास करने लगा। लोगों ने उसकी तलाशी ली तो जेब के अंदर से एक प्लास बरामद हो गया। उससे मकान के बाहर खड़े होने का कारण पूछा तो वह बता नहीं पाया। इसके बाद वहां काफी सारी और लोग एकत्र हो गए। तय हुआ कि अंदर मौजूद शख्स को पकड़ने के लिए पुलिस को बुलाया जाए। लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। प्राइवेट गाड़ी में पहुंचे दरोगा लोगों ने पुलिस को चोर पकड़े जाने की सूचना दी। इसके बाद मेडिकल थाने के एक दरोगा अपनी प्राइवेट गाड़ी से ही मौके पर पहुंच गए। इसके कुछ देर बाद थाने की फैंटम पुलिस भी वहां पहुंच गई और संदिग्ध को लोगों से अपनी सुपुर्दगी में ले लिया। गायब हुआ दूसरा संदिग्ध पुलिस आते ही उस शख्स से पूछताछ करने लगी जिसे भीड़ ने पकड़ा था। दूसरे व्यक्ति की तरफ उनका ध्यान ही नहीं गया। नतीजा यह हुआ कि अंदर मौजूद संदिग्ध किसी तरह वहां से भाग निकला। पुलिस ने किसी तरह अंदर पहुंचकर उसे तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। मकान मालिक से किया संपर्क जिस मकान के बाहर यह संदिग्ध खड़ा था, वह किसी प्रवीण कुमार का है। पुलिस ने रात में ही प्रवीण कुमार से संपर्क किया और उसे घटना के बारे में बताया। फिलहाल पुलिस प्रवीण के आने का इंतजार कर रही है। दरोगा ने अपनी प्राइवेट गाड़ी से उस संदिग्ध को थाने भेज दिया है। दिन में चोरी के बाद लोग डरे हुए जागृति विहार एक्सटेंशन के लोग डरे हैं। दरअसल, दिन में यहां से कुछ ही दूरी पर चोरी की वारदात हो चुकी थी। लोग अभी रात में जागकर पहरा देने की योजना बना ही रहे थे कि रात में यह वारदात हो गई। लोगों का कहना है कि पुलिस की देरी के कारण ही दूसरा आरोपी भागा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में यात्री बसों की आड़ में जीएसटी चोरी:नौ बसों में बिना ई-वे बिल और वैध दस्तावेज के लाया गया व्यापारिक माल, 300 बोरे जब्त
    Next Article
    लखनऊ बारिश के बाद कई इलाकों में बिजली गुल:राजाजीपुरम में खंभे में लगी आग , काकोरी में ट्रांसफार्मर का तेल और कॉपर चोरी हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment