Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंद पड़े कुएं में मिला 20 दिन पुराना सड़ा-गला शव:मेरठ के अतराडा गांव में खेत में बने नलकूप के झेरे से आ रही थी दुर्गंध, जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के अतराडा गांव में एक बंद पड़े कुएं से सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को हत्या की आशंका है। यह घटना अतराडा निवासी राकेश पुत्र मलखान के खेत में स्थित पूर्व मालिक श्री निवास पुत्र ज्वाला सिंह के बंद पड़े नलकूप के पास हुई। नलकूप के झेरे से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने देखा, तो उन्हें कुएं में एक सड़ा-गला शव दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। करीब 20 फीट गहरे कुएं से शव को निकालने के लिए रस्सी और सफाई कर्मियों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, शव करीब 20 दिन पुराना लग रहा है और मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष हो सकती है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि आशंका है कि युवक की हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। उन्होंने कहा कि शव की शिनाख्त होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल पंप संचालक के पिता की गला रेतकर हत्या:अलीगढ़ में निर्माणाधीन मकान में छिपाया शव, आंख फोड़ी और चेहरे को तेजाब से जलाया
    Next Article
    प्रभारी मंत्री ने विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा की:बोले- मेरठ में सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment